V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जिला विद्यालय निरीक्षक के एक्शन से फर्जी विद्यालय संचालक की उड़ी नीद

ग्राम प्रधान डीह बलई, व अखिल भारतीय प्रधान संघ अध्यक्ष बाबागंज मुकुंद यादव ने की थी  सपा नेता द्वारा संचालित विद्यालय को बंद करवाने की शिकायत,
कुंडा प्रतापगढ़ । सूबे की योगी सरकार की बेहतर शिक्षा नीति बेहतर विद्यालय परिसर के मानकों की परवाह किए बिना कथित सपा नेता बृजेंद्र यादव उर्फ राजू व सुरेश यादव द्वारा इंटर मीडिएट कॉलेज का संचालन किया जा रहा हैं।उक्त मामले की जानकारी जब राजा भैया के अति करीबी ग्राम प्रधान डीह बलई, व अखिल भारतीय प्रधान संघ अध्यक्ष बाबागंज मुकुंद यादव को हुई तो उक्त मामले की शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक से की गई। ग्राम प्रधान डीहबलई मुकुंद यादव के द्वारा की गई शिकायत का जिला विद्यालय निरीक्षक ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच टीम गठित कर मौके की सत्यता को जांच करने के लिए आदेशित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा गठित की जांच टीम में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह व राजकीय जिला पुस्तकालय प्रतापगढ़ के प्रभारी नसरत अली को जांच की जिम्मेदारी दी गई,जिसके बाद इन दोनो ने जांच के उपरांत रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंप दिया। जांच रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आया, बिना सरकार के मान्यता के  विद्यालय में इंटर तक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। जांच अधिकारी ने विद्यालय संचालक को नोटिस जारी कर दिया है।  नोटिस जारी करते हुए फर्जी विद्यालय संचालक को इंटर तक की पूरी पढ़ाई को तत्काल प्रभाव से रोककर जिला विद्यालय निरीक्षक को रिपोर्ट सौंपने को आदेशित किया गया है । इस बारे में शिकायतकर्ता ग्राम प्रधान मुकुंद यादव से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि, विद्यालय बंद करने के साथ ही विभागीय कार्रवाई होना चाहिए जिससे की भविष्य में बिना सरकार के मान्यता के किसी के द्वारा विद्यालय ना चलाया जा सके,

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
ग्राम प्रधान डीह बलई, व अखिल भारतीय प्रधान संघ अध्यक्ष बाबागंज मुकुंद यादव ने की थी  सपा नेता द्वारा संचालित विद्यालय को बंद करवाने की शिकायत,
कुंडा प्रतापगढ़ । सूबे की योगी सरकार की बेहतर शिक्षा नीति बेहतर विद्यालय परिसर के मानकों की परवाह किए बिना कथित सपा नेता बृजेंद्र यादव उर्फ राजू व सुरेश यादव द्वारा इंटर मीडिएट कॉलेज का संचालन किया जा रहा हैं।उक्त मामले की जानकारी जब राजा भैया के अति करीबी ग्राम प्रधान डीह बलई, व अखिल भारतीय प्रधान संघ अध्यक्ष बाबागंज मुकुंद यादव को हुई तो उक्त मामले की शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक से की गई। ग्राम प्रधान डीहबलई मुकुंद यादव के द्वारा की गई शिकायत का जिला विद्यालय निरीक्षक ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच टीम गठित कर मौके की सत्यता को जांच करने के लिए आदेशित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा गठित की जांच टीम में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह व राजकीय जिला पुस्तकालय प्रतापगढ़ के प्रभारी नसरत अली को जांच की जिम्मेदारी दी गई,जिसके बाद इन दोनो ने जांच के उपरांत रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंप दिया। जांच रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आया, बिना सरकार के मान्यता के  विद्यालय में इंटर तक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। जांच अधिकारी ने विद्यालय संचालक को नोटिस जारी कर दिया है।  नोटिस जारी करते हुए फर्जी विद्यालय संचालक को इंटर तक की पूरी पढ़ाई को तत्काल प्रभाव से रोककर जिला विद्यालय निरीक्षक को रिपोर्ट सौंपने को आदेशित किया गया है । इस बारे में शिकायतकर्ता ग्राम प्रधान मुकुंद यादव से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि, विद्यालय बंद करने के साथ ही विभागीय कार्रवाई होना चाहिए जिससे की भविष्य में बिना सरकार के मान्यता के किसी के द्वारा विद्यालय ना चलाया जा सके,

Leave a Comment