प्रयागराज। आज तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय परिसर स्थित गोल पार्क में सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें चिकित्सकों समेत चिकित्सालय के सभी कर्मचारियों ने शपथ ली कि सड़क पर वाहन चलाते समय वे यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करेंगे। दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे। चिकित्सकों और चिकित्सालय के स्वस्थ्यकर्मियों ने शपथ के दौरान कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करेंगे। जबकि हल्के चारपहिया वाहन का प्रयोग करने के दौरान सीट बेल्ट जरूर बांधेंगे। वह चाहे वाहनचालक की सीट पर होंगे या सहयात्री की सीट पर। यातायात नियमों की जरा भी अनदेखी नहीं करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ शारदा चौधरी, अधीक्षक डॉ एम० के० अखौरी एवम समस्त चिकित्सालय कर्मियों ने प्रतिभाग किया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































