0 फूलपुर कस्बे में संपन्न हुआ किसान प्रतिनिधि सम्मेलन
लोकमित्र ब्यूरो
फूलपुर (प्रयागराज)। नगर पंचायत फूलपुर कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा किसान प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। किसान सम्मेलन में क्षेत्र के वरिष्ठ किसानों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत उपाध्याय ने कहा की किसानों का हित भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार में है, केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सभा में उपस्थित नगर पंचायत चुनाव के प्रभारी महेंद्र बिंद ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को कहा कि आगामी नगर पंचायत चुनाव में हम सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी को जिताने के लिए दिन रात एक कर देना है, वार्ड की संचालन समितियों की नियमित बैठक प्रारंभ की जाए। कार्यक्रम के समापन पर दो दर्जन से अधिक किसान प्रतिनिधियों को अंगवस्त्रम और पुष्प हार पहना कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल मौर्य ने किया तथा संचालन मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने किया। इस सम्मेलन में जिला महामंत्री जीत लाल त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष श्याम बिहारी पांडेय, जिला मंत्री दिलीप यादव, कमलेश मिश्र, कमलेश पाल, लक्ष्मीकांत मिश्रा काका, अनिल मौर्य, राय साहब केशरी, रूद्र प्रताप सिंह, मनोज पाठक, ज्ञानेंद्र तिवारी, प्रमोद पांडेय, सत्यम केसरी, अखिलेश यादव व सूरज शुक्ल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें