V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

छात्र-छात्राएं मेहनत और लगन के साथ लक्ष्य हासिल करें-सांसद

लोकमित्र ब्यूरो
सहसों (प्रयागराज)। सीताराम सिंह इंटर कॉलेज बाबूगंज के संस्थापक दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि फूलपुर की सांसद केसरी देवी पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र-छात्राएं  मेहनत और लगन से लक्ष्य हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करें। उन्होंने कहा वर्तमान समय मंे देश में व्याप्त चुनौतियों को देखते हुए भविष्य के प्रति सजग रहकर गुणवत्ता परक शिक्षा हासिल करते हुए अपने लक्ष्य को हासिल करें। इस अवसर पर उन्होंने आगे बताया कि नरेंद्र मोदी जी उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम दिन रात मेहनत करके  देश के नौजवानों को सरकारी नौकरी रोजगार मेला लगाकर उन्हें डेढ़ लाख से अधिक लोगों को दो माह के भीतर नियुक्ति पत्र का वितरण किया है। हमारे देश के बच्चे दुनिया के तमाम देशों में विभिन्न क्षेत्रों में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। वहीं पर बेटियां लगातार हर क्षेत्र में आगे बढ़ कर अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा भाजपा सरकार किसानों, छात्रों, नौजवानों व्यापारियों के हित के लिए बिना भेदभाव के कई कल्याणकारी योजनाएं चलाकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है। पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री द्वारा दो मेडिकल कॉलेजों की घोषणा की गई है जिसमें से एक फूलपुर संसदीय क्षेत्र में बनाया जाएगा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी फूलपुर शुभम श्रीवास्तव एवं 15 यूपी बटालियन एनसीसी के कर्नल एलबी सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि अभिभावक बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए उनका सहयोग प्रदान करते हुए उनका मार्गदर्शन करें। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों ने विद्यालय के संस्थापक सीताराम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। प्रबंधक वंश बहादुर सिंह एवं उप प्रबंधक विजय सिंह ने मुख्य अतिथि को बुके तथा विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। कार्यक्रम का संचालन सुदीप कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर सिंह, चंद्रसेन सिंह, वेद प्रकाश भगत, जगदीश सिंह, विनोद पाल, रंजना कुमारी, सावित्री देवी, सुनील दुबे, रणजीत सिंह, रमाशंकर मिश्र, पिंटू शुक्ला व कमलेश पांडे सहित क्षेत्र के अभिभावक उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
सहसों (प्रयागराज)। सीताराम सिंह इंटर कॉलेज बाबूगंज के संस्थापक दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि फूलपुर की सांसद केसरी देवी पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र-छात्राएं  मेहनत और लगन से लक्ष्य हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करें। उन्होंने कहा वर्तमान समय मंे देश में व्याप्त चुनौतियों को देखते हुए भविष्य के प्रति सजग रहकर गुणवत्ता परक शिक्षा हासिल करते हुए अपने लक्ष्य को हासिल करें। इस अवसर पर उन्होंने आगे बताया कि नरेंद्र मोदी जी उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम दिन रात मेहनत करके  देश के नौजवानों को सरकारी नौकरी रोजगार मेला लगाकर उन्हें डेढ़ लाख से अधिक लोगों को दो माह के भीतर नियुक्ति पत्र का वितरण किया है। हमारे देश के बच्चे दुनिया के तमाम देशों में विभिन्न क्षेत्रों में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। वहीं पर बेटियां लगातार हर क्षेत्र में आगे बढ़ कर अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा भाजपा सरकार किसानों, छात्रों, नौजवानों व्यापारियों के हित के लिए बिना भेदभाव के कई कल्याणकारी योजनाएं चलाकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है। पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री द्वारा दो मेडिकल कॉलेजों की घोषणा की गई है जिसमें से एक फूलपुर संसदीय क्षेत्र में बनाया जाएगा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी फूलपुर शुभम श्रीवास्तव एवं 15 यूपी बटालियन एनसीसी के कर्नल एलबी सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि अभिभावक बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए उनका सहयोग प्रदान करते हुए उनका मार्गदर्शन करें। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों ने विद्यालय के संस्थापक सीताराम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। प्रबंधक वंश बहादुर सिंह एवं उप प्रबंधक विजय सिंह ने मुख्य अतिथि को बुके तथा विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। कार्यक्रम का संचालन सुदीप कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर सिंह, चंद्रसेन सिंह, वेद प्रकाश भगत, जगदीश सिंह, विनोद पाल, रंजना कुमारी, सावित्री देवी, सुनील दुबे, रणजीत सिंह, रमाशंकर मिश्र, पिंटू शुक्ला व कमलेश पांडे सहित क्षेत्र के अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Comment