लोकमित्र ब्यूरो
सोरांव (प्रयागराज) । सोरांव स्थित प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर में गत माह शत-प्रतिशत उपस्थिति पर छात्र एवं छात्राओं को प्रोत्साहन पुरस्कार वितरित किया गया। प्रोत्साहन पुरस्कार वितरण कार्यक्रम शिक्षक संकुल कंचन मौर्या के निर्देशन में आयोजित किया गया। जिसमें प्रबंध समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षामित्र श्वेता शुक्ला सहायक अध्यापक सोनाली कुमारी ने विशेष योगदान दिया। कंचन मौर्या द्वारा यह भी बताया गया कि छात्र-छात्राओं को पिछले माह में शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए प्रोत्साहन पुरस्कार देने से उनकी उपस्थिति में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। इसी क्रम में ऐसे छात्र एवं छात्राएं जो विद्यालय सतत क्रम से नहीं आ पा रहे थे, उनके अंदर विद्यालय आने एवं शिक्षा ग्रहण करने में अभूतपूर्व जिज्ञासा उत्पन्न हुई है। साथ ही साथ सभी छात्र छात्राओं का विद्यालय में ठहराव भी होने लगा। श्वेता शुक्ला एवं सोनाली कुमारी द्वारा बताया गया कि वह बच्चे जो विद्यालय नहीं आना चाहते थे वे भी अब आने के लिए प्रेरित होने लगे और सब के साथ बैठकर समान शिक्षा ग्रहण करने लगे। इससे छात्र-छात्राओं में खेलकूद में भी प्रतिस्पर्धा होने लगी। जिससे प्रेरित होकर जिला मैराथन दौड़ में कक्षा पांच की छात्रा रंजना ने तृतीय स्थान प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया। उक्त छात्रा को प्रोत्साहित करने हेतु शिक्षक संकुल कंचन मौर्या द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें