लोकमित्र ब्यूरो
बहरिया (प्रयागराज)। बहरिया थाना क्षेत्र के सिलोखरा के ग्राम प्रधान को दबंगों ने जीना मुहाल कर दिया है। पुलिस से शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। सिलोखरा के ग्राम प्रधान पन्नालाल कनौजिया का आरोप है कि रविवार को तिराहे पर कुछ लोगों से बात कर रहा था तभी गांव के आधा दर्जन लोग लाठी डंडा लेकर हमला बोल दिया। लोगों के बीच-बचाव से किसी तरह से जान बची। हमलावर जाति सूचक गाली और धमकी देते हुए चले गए। जिसकी शिकायत बहरिया थाने पर की गई। लेकिन पुलिस कार्रवाई के बजाय मामले को रफा-दफा करने में लग गई और सुलह के लिए दबाव बनाया। सुलह न होने पर रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय पुलिस ने दबंगों के खिलाफ केवल शांति भंग की कार्रवाई कर अपना पल्ला झाड़ लिया। मंगलवार को दबंगों ने फिर ग्राम प्रधान पर हमला बोलकर धक्का-मुक्की की और जमकर अभद्रता की। ग्राम प्रधान की शिकायत पर पुलिस 3 लोगों को पकड़कर ले आई थी। लेकिन दो लोग पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। ग्राम प्रधान का आरोप है कि दोबारा हमला होने के बाद भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें