Logo

गंगा में समाई दो किशोरियां, कोहराम गोताखोर ने दो बालिकाओं को डूबने से बचाया गंगा नदी में स्नान करने गई थी चारों लड़कियां

कुंडा,प्रतापगढ़। इलाके में मानिकपुर नगर के शाहाबाद गंगा तट पर महाशिवरात्रि पर्व पर अपने परिजनों के साथ स्नान करने आई दो किशोरियां नहाते समय गंगा में समा गई। डूबने की सूचना गंगा घाटों पर इस तरह फैल गई  कि लोगों  में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गोताखोर तलाश कर रहे हैं लेकिन कही पता नहीं लगा।घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार मानिकपुर के अंतापुर की अनमोल भारती की बेटी संगीता उम्र 10 वर्ष और प्रताप भारती की बेटी बेगम उम्र 9 वर्ष परिजनों के साथ गंगा में स्नान करने के लिए शाहाबाद गंगा घाट के दक्षिणी छोर पर अपनी सहेली अंजलि और प्रियंका के साथगई थी। बताया जाता है कि चारों लड़कियां एक साथ नहाते समय डूबने लगी। उन्हें डूबता देख अर्जुन गोताखोर की नजर पड़ गई। उसने आनन-फानन में अंजलि पुत्री श्यामलाल और प्रियंका  पुत्री राम अभिलाष को बचा लिया। परंतु संगीता और बेगम नदी में समा गई।  घटना की सूचना मिलते ही सीओ कुंडा मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी सुभाष यादव की मदद से गोताखोरों की टीम राजघाट और शाहाबाद  गंगा तट पर लगवा दी गई। घटना की सूचना मिलते ही  परिजनों में कोहराम मच गया। अनमोल भारती के परिवार में पत्नी के अलावा तीन लड़की और 3 लड़के थे। जबकि प्रताप भारती के परिवार में चार लड़की और तीन लड़के हैं।  खबर लिखे जाने तक किशोरियों का कोई पता नहीं  चल पाया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.