Logo

अवैध असलहा बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, अवैध शस्त्र बनाते 03 अभियुक्त गिरफ्तार तीन अवैध असलहे, 01 अर्धनिर्मित असलहे सहित शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री शिवहरी मीना के कुशल निर्देशन में’ जनपद के थाना आसपुर देवसरा के थानाध्यक्ष उ0नि0 अमर नाथ राय मय हमराह व स्वाट टीम प्रतापगढ़ द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र आसपुर देवसरा के ग्राम नचरौला के तौफीक उर्फ चूंटी के घर से अवैध असलहा बनाते हुऐ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जबकि मौके से एक अभियुक्त फरार हो गया। अभियुक्तों के कब्जेध्मौके से 01 अदद देशी बन्दूक 12 बोर, 01 अदद अवैध देशी पिस्टल .32 बोर, 01 अदद अवैध तमन्चा 315 बोर, 01 अर्धनिर्मित देशी तमन्चा 315 बोर व अवैध असलहा बनाने का उपकरण बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में सभी अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 48,2021 धारा 3,5,25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में01. सुल्तान खान उर्फ नुमान खान पुत्र कलाम खान नि0 भीखमपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ,02.      उमर खान पुत्र लल्लन खान नि0 भीखमपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ,03.कलाम खान पुत्र स्व0 जमील खान नि0 भीखमपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ, बताये गये जबकि 01.    तौफीक उर्फ चूंटी पुत्र सिलायत हुसैन नि0 नचरौला थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ फरार होे गया।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उ0नि0 श्री अमर नाथ राय, उ0नि0 राजेन्द्र सिंह, आरक्षी गौरव यादव, आरक्षी रोशन व महिला आरक्षी पुनीत थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़,मुख्य आरक्षी पंकज दुबे, मु0आरक्षी सुरेश सिंह, मु0आरक्षी महेन्द्र प्रताप, आरक्षी प्रवीण नैन, आरक्षी राजेन्द्र कुमार, आरक्षी अरविन्द दुबे, आरक्षी जागीर सिंह व आरक्षी सत्यम यादव स्वाट टीम प्रतापगढ़ शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.