दिल्ली गोल्डन बेबी राज्य लीग अंडर-11 प्रतियोगिता
प्रयागराज। दिल्ली फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित दिल्ली स्टेट गोल्डन बेबी लीग में आज नॉर्दन फुटबॉल अकादमी अंडर-11 की टीम ने एलेक्टि फुटबॉल अकादमी नई दिल्ली को 8-0 से हराकर पूर्ण अंक अर्जित किया। मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार मध्यानतर तक विजेता टीम 3 – 0 से आगे रही। विजेता टीम की से आदित्य उपाध्याय एवं आशुतोष द्विवेदी ने तीन-तीन गोल एवं कुमार अंश ने दो गोल किया। अंडर -11 खिलाड़ियों में देवांश वर्मा, अथर्व सिंह, वीर पाल, आशुतोष द्विवेदी, आदित्य उपाध्याय, दिव्यांश सिंह, अंकुर यादव, संवयक सुनील यादव, उत्कर्ष गुप्ता, रूद्र प्रताप, अथर्व सिंह और कुमार अंश शामिल थे। टीम के सहायक प्रशिक्षक आज़ाद पांडेय, मुख्य प्रशिक्षक सुनील निगम और टीम मैनेजर इंद्रनील घोष रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































