V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ राजापुर व्यापार मंडल का शपथग्रहण समारोह

प्रयागराज। राजापुर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को प्रयाग संगीत समिति के प्रांगण में बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम एवं हास्य कवि सम्मेलन के साथ पूरी भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुआ। समारोह में 13 नवंबर को हुए संगठनात्मक चुनाव के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ सांसद केशरी देवी ने दिलाई। उसके पश्चात् ह्वास्यकवि सम्मेलन में कवि अशोक बेशरम, अमित जौनपुरी, जितेंद्र मिश्र जीतू  समेत अनेक कवियों ने अपनी एक बढ़कर एक कविता व्यापारियों लोटपोट होने मजबूर किया। उसके उपरांत माला व शाल पहना कर स्मृति चिन्ह देकर विशिष्ट अतिथियों विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी व गुरू प्रसाद मौर्या को सम्मानित किया गया। प्रयाग व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय अरोड़ा, जिलाध्यक्ष कादिर भाई, अनीता जयसवाल, सुशील खरबंदा, राणा चावला, प्रवीण श्रीवास्तव, शिवशंकर सिंह, धनजंय सिंह, नरेंद्र खेड़ा, दिनेश सिंह, दिलजीत सिंह, अवंतिका टंडन समेत गणमान्य अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में राधा कृष्ण द्वारा फूलों की होली कार्यक्रम के समापन हुआ।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक अशोक केसरवानी, रामचंद्र गुप्ता, रमाशंकर केसरवानी, ज्ञान चंद्र केसरवानी, अध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री कृष्णा केसरवानी, सचिव के.पी मिश्रा, कोषाध्यक्ष उत्तम केसरवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित कुशवाहा, बृजेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष मुकेश जयसवाल, बृजेश कुशवाहा, मो० इम्तियाज,  बृजेश पटेल, संजीव गुप्ता, राहुल वर्मा, रोहित केसरवानी, अनिल केसरवानी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। राजापुर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को प्रयाग संगीत समिति के प्रांगण में बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम एवं हास्य कवि सम्मेलन के साथ पूरी भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुआ। समारोह में 13 नवंबर को हुए संगठनात्मक चुनाव के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ सांसद केशरी देवी ने दिलाई। उसके पश्चात् ह्वास्यकवि सम्मेलन में कवि अशोक बेशरम, अमित जौनपुरी, जितेंद्र मिश्र जीतू  समेत अनेक कवियों ने अपनी एक बढ़कर एक कविता व्यापारियों लोटपोट होने मजबूर किया। उसके उपरांत माला व शाल पहना कर स्मृति चिन्ह देकर विशिष्ट अतिथियों विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी व गुरू प्रसाद मौर्या को सम्मानित किया गया। प्रयाग व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय अरोड़ा, जिलाध्यक्ष कादिर भाई, अनीता जयसवाल, सुशील खरबंदा, राणा चावला, प्रवीण श्रीवास्तव, शिवशंकर सिंह, धनजंय सिंह, नरेंद्र खेड़ा, दिनेश सिंह, दिलजीत सिंह, अवंतिका टंडन समेत गणमान्य अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में राधा कृष्ण द्वारा फूलों की होली कार्यक्रम के समापन हुआ।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक अशोक केसरवानी, रामचंद्र गुप्ता, रमाशंकर केसरवानी, ज्ञान चंद्र केसरवानी, अध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री कृष्णा केसरवानी, सचिव के.पी मिश्रा, कोषाध्यक्ष उत्तम केसरवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित कुशवाहा, बृजेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष मुकेश जयसवाल, बृजेश कुशवाहा, मो० इम्तियाज,  बृजेश पटेल, संजीव गुप्ता, राहुल वर्मा, रोहित केसरवानी, अनिल केसरवानी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment