V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

क्षेत्र पंचायत की बैठक में तीन करोड़ का प्रस्ताव पास

0 अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
लोकमित्र ब्यूरो
बहरिया (प्रयागराज)। विकास खंड बहरिया मुख्यालय पर शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीजेपी नेत्री और सदस्य विधान परिषद निर्मला पासवान मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुई। बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख शशांक मिश्र तथा संचालन जेईएमआई हौसिला प्रसाद मिश्र ने की। बता दे बैठक की शुरुवात में मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीश गुप्ता ने पूर्व की कार्रवाई की पुष्टि की। इसके साथ ही आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। पशु चिकित्साधिकारी प्रियदर्शना राव ने अपने विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही लंपी वायरस के टीके के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह टीका निःशुल्क है। सभी लोग अपने-अपने पशुओं को इस टीके को अवश्य लगायें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैलहा के अधीक्षक पंकज कुमार पवन ने आयुष्यमान भारत और गोल्डन कार्ड के बारे में बताया। सीडीपीओ अशोक चौहान ने बाल विकास परियोजना द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में सदन को विस्तार से जानकारी दी। जिसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों से कार्यों का प्रस्ताव लिया गया। जिसे सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। इस दौरान लगभग तीन करोड़ का प्रस्ताव पास करके शासन के पास भेजा गया। बैठक में एडीओ कोऑपरेटिव राम विलाश मौर्य अनुपस्थित रहे। जिस पर एमएलसी निर्मला पासवान ने गहरी नाराजगी जताई। इसके साथ ही एमएलसी निर्मला पासवान ने ब्लाक परिसर स्थित तालाब को गोद लेने की घोषणा करते हुए कहा कि ब्लाक परिसर स्थित तालाब को अपनी निधि से अमृत सरोवर का निर्माण कराऊंगी। इसके साथ ही एमएलसी निर्मला पासवान ने अपनी निधि से सीएचसी मैलहा में वाटर कूलर लगवाने की भी घोषणा की। बैठक की अध्यक्षता कर रहे ब्लाक प्रमुख शशांक मिश्र ने कहा कि सबका साथ सबका विकास मंत्र के साथ विकास खंड का विकास करते हुए प्रदेश का मॉडल ब्लाक बनाया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की धन की कमी आड़े नहीं आने पाएगी। शशांक मिश्र ने कहा कि विकास खंड का विकास भेदभाव रहित होगा। इसके साथ ही ब्लाक परिसर में दलालों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान शशांक मिश्र ने ब्लाक परिसर में सुझाव पेटिका लगवाने की घोषणा करते हुए कहा कि सुझाव पेटिका में लोग अपना जो सुझाव देंगे उस पर अमल किया जाएगा। इस मौके पर एडीओ पंचायत कृष्ण चंद्र पांडेय, एडीओ आईएसबी राम अवध यादव, जेईआरईएस गजेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ लेखाकार अरुण त्रिपाठी, ग्राम विकास अधिकारी सौरभ सिंह, ग्राम प्रधान प्रियांशु तिवारी, राजेश प्रताप सिंह, भुवर लाल यादव, नरेश कुमार भारतीया, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल पटेल अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों सहित ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों के बारे में बताते हुए खंड विकास अधिकारी श्रीश गुप्ता ने कहा कि बैठक में एडीओ कोऑपरेटिव राम विलास मौर्य और बीईओ धर्मेंद्र कुमार मौर्य अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment