V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

डी आई जी रेंज अखिलेश कुमार सिंह द्वारा आर ए एफ का त्रिदिवसीय वार्षिक निरीक्षण संपन्न

फाफामऊ। सोमवार से बुधवार तक श्री अखिलेश कुमार सिंह डी आई जी रेंज ने 101 आर ए एफ का त्रिदिवसीय वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम हेतु दौरा किया। आर ए एफ के कमांडेंट श्री मनोज कुमार गौतम एवं उनकी टीम द्वारा डी आई जी रेंज का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया।उक्त त्रिदिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम में डी आई जी द्वारा क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण,जवानों के आवास एवं मेस की व्यवस्था , दंगा निरोधक उपकरणों की उपलब्धता,जवानो के प्रशिक्षण, कंपनियों की कानून एवं व्यवस्था ड्यूटी हेतु तैयारी इत्यादि का व्यापक निरीक्षण किया। वाहिनी के जवानों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।डी आई जी द्वारा  सैनिक सम्मेलन किया गया तथा जवानों के साथ बड़ा खाना भी आयोजित किया गया।वाहिनी अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ मुलाकात करके उनके कुशलक्षेम के विषय में भी पूछा। कार्यक्रम के अंत में डी आई जी महोदय ने कमांडेंट श्री मनोज कुमार गौतम एवं उनकी टीम का आभार प्रगट किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
फाफामऊ। सोमवार से बुधवार तक श्री अखिलेश कुमार सिंह डी आई जी रेंज ने 101 आर ए एफ का त्रिदिवसीय वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम हेतु दौरा किया। आर ए एफ के कमांडेंट श्री मनोज कुमार गौतम एवं उनकी टीम द्वारा डी आई जी रेंज का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया।उक्त त्रिदिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम में डी आई जी द्वारा क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण,जवानों के आवास एवं मेस की व्यवस्था , दंगा निरोधक उपकरणों की उपलब्धता,जवानो के प्रशिक्षण, कंपनियों की कानून एवं व्यवस्था ड्यूटी हेतु तैयारी इत्यादि का व्यापक निरीक्षण किया। वाहिनी के जवानों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।डी आई जी द्वारा  सैनिक सम्मेलन किया गया तथा जवानों के साथ बड़ा खाना भी आयोजित किया गया।वाहिनी अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ मुलाकात करके उनके कुशलक्षेम के विषय में भी पूछा। कार्यक्रम के अंत में डी आई जी महोदय ने कमांडेंट श्री मनोज कुमार गौतम एवं उनकी टीम का आभार प्रगट किया।

Leave a Comment