लोकमित्र ब्यूरो
लेड़ियारी (प्रयागराज)। सड़क सुरक्षा एवं यातायात माह के तहत शिवजियावन इन्टर कालेज लेड़ियारी मे छात्र – छात्रओं को जागरूक किया गया। खीरी थाना प्रभारी निरीक्षक ने यातायात संबंधी जानकारी दी गई ।साथ ही अनुपालन करने के लिए जागरूक किया।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार सोनकर ने कहा कि दो पहिया वाहन पर हेलमेट जीवन रक्षक का काम करता है। यातायात नियमों का पालन करने से अपनी और दूसरों का बचाव होता है। ऐसी स्थित मे पालन किया जाना चाहिए। इस दौरान उपनिरीक्षक भप्पी सोनी, कानेस्टबिल यतेन्द्र कुमार, सौरव यादव, मनोज कुमार यादव, अब्दुल बरकात खान, अंकित यादव विद्यालय के प्रधानाचार्य संतराज कनौजिया, सन्तोष कुमार केशरी, पारस नाथ भुर्तिया, आनंद तिवारी, सुरेंद्र कुमार कमलेश कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































