लिटिल चैंप अंडर-10 क्रिकेट सीरीज
प्रयागराज। डीएवी क्रिकेट क्लब ने शिवपुर क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराकर लिटिल चैंप अंडर-10 क्रिकेट सीरीज पर 2-1 से कब्ज़ा जमाया। डीएवी इंटर कॉलेज मैदान पर बुधवार को खेले गए सीरीज के तीसरे मैच में शिवपुर क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में 7 विकेट पर 127 रन (श्रेयांश 35, रुद्रांश 24, यशार्थ वर्मा 2/14) बनाये। जवाब में डीएवी क्रिकेट क्लब ने 20.1 ओवर में 4 विकेट पर 129 रन (उद्गम श्रीवास्तव 26 नाबाद, वाहे मिश्र 26, प्रांजल सिंह 23, मृदुल व श्रेयांश एक-एक विकेट) बना लिए। क्रिकेट अंपायर अकबर अली ने पुरस्कार वितरित किये। उद्गम श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच व बेस्ट फील्डर, रुद्रांश सिंह को बेस्ट बैटर, आयुष्मान वर्मा को बेस्ट बॉलर और श्रेयांश को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इस मौके पर राहुल सिंह, धीरेंद्र कुशवाहा, दुर्गेश निषाद, अभिषेक सिन्हा, रिंकू वर्मा, अंजुम परवेज़, राजू आदि मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































