पढ़ाई के साथ खेल जरूरी है: बीईओ
एटीएल ग्राउंड पर हुई ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता
प्रतापगढ़। एटीएल ग्राउंड पर सदर ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता में जैतीपुर कटार स्कूल का दबदबा रहा इस स्कूल के बच्चों ने बालक बालिका कबड्डी का मैच जीता। रैली का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि 17 नवंबर को जिला स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सदर ब्लाक के खिलाड़ी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें। उन्होंने इसके लिए अनुदेशक और व्यायाम शिक्षक को जिम्मेदारी दी है। रैली की अध्यक्षता कर रहे सदर ब्लाक के अध्यक्ष प्रभाकर प्रताप सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में ब्लॉक कहीं से पीछे नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि। खेल से भाईचारे की भावना बढ़ती है। यूटा के महामंत्री नीरज सिंह ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इस मौके पर 50 मीटर बालक दौड़ में शिवा प्रजापति प्रथम, नीरज पटेल द्वितीय और फरहान खान तीसरे नंबर पर रहे। उच्च प्राथमिक में बालक 100 मीटर रेस में सचिन प्रथम, शिव प्रकाश द्वितीय रमाशंकर पटेल तीसरे स्थान पर रहे बालिका वर्ग में अंशिका प्रथम अर्पिता द्वितीय करा तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर बालक प्राथमिक में साहिल प्रथम शिवा द्वितीय सत्यम तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर उच्च प्राथमिक में शिवा प्रथम नसीम द्वितीय साजिद और अर्पित तृतीय स्थान पर रहे। सौ मीटर बालिका दौड़ में काजल प्रथम श्रद्धा यादव द्वितीय कुमार तीसरे स्थान पर रही। खो खो में गोंडे विद्यालय की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता का संचालन सदर गेम शिक्षक शैलेंद्र सिंह शैलू ने किया। इसके पूर्व प्रभाकर सिंह, राजेश सिंह ने बीईओ को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर अशोक मिश्रा, ज्ञान प्रकाश, प्राची पांडेय, प्रियंका जयसवाल,बसंत लाल समेत कई शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।
दोनो भाई बने विनर
खेल में प्रतिभाग करने वाले जोगापुर कंपोजिट विद्यालय के दो छात्र नीरज और रमाशंकर सगे भाई हैं। नीरज ने रेस में दोहरी सफलता ( पचास और सौ मीटर दौड़ दोनो में दूसरा स्थान) प्राप्त की। रमाशंकर तीसरे स्थान पर रहा।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































