इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति की अवैध नियुक्ति के खिलाफ छात्रों ने खोला मोर्चा
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों ने कुलपति की अवैध नियुक्ति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ भवन पर भारी संख्या में छात्र इकट्ठा हुए। उसके बाद छात्रों ने कुलपति की अवैध नियुक्ति के खिलाफ नारेबाजी की तथा 847 दिनों से छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर और 400% बड़ी शुल्क वृद्धि के विरोध में 71 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे छात्रों के समर्थन में इलाहाबाद विश्वविद्यालय आर्ट संकाय से लेकर विज्ञान संकाय तक छात्रों ने जन आक्रोश मार्च निकाला। छात्रों ने कहा जब तक इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कानून का शासन स्थापित नहीं हो जाता अवैध नियुक्ति वाली कुलपति का इस्तीफा नहीं स्वीकार हो जाता 400% बढ़ी शुल्क वृद्धि वापस नहीं होती जब तक छात्रसंघ बहाली नहीं होती तब तक यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। इस मौके पर छात्र नेता हरेंद्र यादव, राहुल पटेल, शक्ति प्रताप राय, प्रियांशु बुंदेला, मुबाशिर हारून, विकाश यादव, प्रियांशु विद्रोही, अभिषेक यादव, मयंक पटेल, कृष्ण मुरारी, आकाश रावत, आयुष प्रिदर्शी, अतीक अहमद, आनंद सांसद, मसूद अंसारी, यशवंत यादव, प्रियांशु यादव, मनीष कुमार, राहुल सरोज, गौरव गोड, अनुराग, आलोक तिवारी, यादवेंद्र,सद्दाम अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































