V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

एमडी पी जी कॉलेज में बीकॉम एवं बीएससी के 255 छात्र-छात्राओं में वितरित किया गया स्मार्टफोन

प्रतापगढ़ । एमडी पी जी कॉलेज में आज बीकॉम एवं बीएससी के 255 छात्र-छात्राओं में स्मार्टफोन वितरित किया गया।  प्राचार्य प्रो मनोज  मिश्र ने बीएससी एवं बीकॉम के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर विधिवत सत्यापन के बाद ही स्मार्टफोन का वितरण कराया। बीएससी के लिए प्रो अरविंद मिश्र के संयोजन में तथा बीकॉम में डॉ छवि नारायण पांडे के संयोजन में स्मार्टफोन वितरित किया गया। जन सूचना अधिकारी डॉ सी एन पांडे ने बताया कि बीकॉम में 87 तथा बीएससी में 168 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन  दिया गया। प्राचार्य प्रो मनोज मिश्र के साथ नोडल अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार सिंह स्मार्टफोन वितरण की निगरानी करते रहे। स्मार्टफोन पाते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। विद्यार्थियों ने कहा कि इस स्मार्टफोन का उपयोग वे अपनी आगे की डिजिटल पढ़ाई में करेंगे। प्राचार्य प्रो मनोज मिश्र ने कहा कि आधुनिकीकरण के इस युग में स्मार्टफोन अपरिहार्य हो गया है। ई-कॉमर्स, ई-बैंकिंग एवं  ई-एजुकेशन वर्तमान की आवश्यकता है। यह मोबाइल फोन इसकी पूर्ति करेगा। इस दौरान डाॅ मृदुल उपाध्याय, डॉ बलराज मिश्र, डॉ राजेंद्र प्रसाद मिश्र, डाॅ मनीष सिंह, विक्रांत पटेल, अमित वत्स,  अतुल पांडे, पीयूष सिंह, शालिनी ,सभाजीत यादव, विजय पांडे, उमेश मिश्र, यमुना, शिव शंकर, आदि ने सहयोग किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़ । एमडी पी जी कॉलेज में आज बीकॉम एवं बीएससी के 255 छात्र-छात्राओं में स्मार्टफोन वितरित किया गया।  प्राचार्य प्रो मनोज  मिश्र ने बीएससी एवं बीकॉम के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर विधिवत सत्यापन के बाद ही स्मार्टफोन का वितरण कराया। बीएससी के लिए प्रो अरविंद मिश्र के संयोजन में तथा बीकॉम में डॉ छवि नारायण पांडे के संयोजन में स्मार्टफोन वितरित किया गया। जन सूचना अधिकारी डॉ सी एन पांडे ने बताया कि बीकॉम में 87 तथा बीएससी में 168 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन  दिया गया। प्राचार्य प्रो मनोज मिश्र के साथ नोडल अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार सिंह स्मार्टफोन वितरण की निगरानी करते रहे। स्मार्टफोन पाते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। विद्यार्थियों ने कहा कि इस स्मार्टफोन का उपयोग वे अपनी आगे की डिजिटल पढ़ाई में करेंगे। प्राचार्य प्रो मनोज मिश्र ने कहा कि आधुनिकीकरण के इस युग में स्मार्टफोन अपरिहार्य हो गया है। ई-कॉमर्स, ई-बैंकिंग एवं  ई-एजुकेशन वर्तमान की आवश्यकता है। यह मोबाइल फोन इसकी पूर्ति करेगा। इस दौरान डाॅ मृदुल उपाध्याय, डॉ बलराज मिश्र, डॉ राजेंद्र प्रसाद मिश्र, डाॅ मनीष सिंह, विक्रांत पटेल, अमित वत्स,  अतुल पांडे, पीयूष सिंह, शालिनी ,सभाजीत यादव, विजय पांडे, उमेश मिश्र, यमुना, शिव शंकर, आदि ने सहयोग किया।

Leave a Comment