धम्म ज्योति पर्व, विचार गोष्ठी एवं सहभोज कार्यक्रम हुआ संपन्न
प्रयागराज। कुशवाहा बंधु सामाजिक संगठन प्रयागराज के तत्वावधान में आयोजित धम्म ज्योति पर्व पर विचार गोष्ठी एवं सहभोज का आयोजन सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में धूमधाम से संपन्न हुआ। जिसमें भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन, पंचशील, विपसना के माध्यम से लोगों में शांति और मैत्री का भाव जागृत करने हेतु ज्ञान विज्ञान परक विचारों को आत्मसात करने की अपील की गई व संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चंद्र कुशवाहा, संचालन प्रियतम सिंह कुशवाहा एवं संयोजन रामेश्वर सिंह, विनय सिंह, अरुण कुमार, अविनाश आदि ने किया। इस अवसर पर विशेष अतिथियों में श्याम सुंदर सिंह पटेल, रणजीत सिंह, लाल चंद कुशवाहा, आरडी सिंह, राजेंद्र कुमार, लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा आदि मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन कर लोग हाथ जोड़कर खड़े रहे तथा त्रिशरण, पंचशील पाठ अरुण कुमार ने कराया। धम्म प्रार्थना के बाद बुद्ध दर्शन व उनकी शिक्षाओं पर चर्चाएं हुई। बच्चों ने सुंदर गीत व भजन प्रस्तुत कर वातावरण को खुशनुमा व बुद्धमय बनाया। इस अवसर पर शायर असलम आदिल इलाहाबादी ने भगवान बुद्ध पर अपनी सुंदर रचनाएं व शेरो शायरी की प्रस्तुति कर लोगों को हंसाया। जिसका सभी लोगों ने खूब आनंद उठाया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित श्याम सुंदर सिंह पटेल ने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाएं ज्ञान विज्ञान पर आधारित है। उसे जानो तब मानो की बात गौतम बुद्ध स्वयं कहा करते थे। इसी क्रम में रणजीत सिंह, लाल चंद कुशवाहा, लक्ष्मण प्रसाद, राजेंद्र कुमार, आरडी सिंह आदि ने उक्त से मिली जुली बातें कहते हुए बताया की आज समाज में तरह-तरह की कुरीतियां, ढोंग, पाखंड फैला हुआ है जिसके भय से लोग परेशान हैं। इस अवसर पर चंद्रबली सिंह पटेल, हिंच्छलाल सिंह सिंगरौर, सतीश कुशवाहा, रामेश्वर सिंह, विनय सिंह, लाल चंद कुशवाहा, रामचंद्र, रितु कुशवाहा, विशाल बोधी, विजय कुमार मौर्या, सुधा, विमला, रागिनी, अजय श्रीवास्तव आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































