लोकमित्र ब्यूरो
नैनी (प्रयागराज)। आज गुरुवार को वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी, विशिष्ट अतिथि विधायक पीयूष रंजन निषाद, शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी, प्रयागराज के मुख्य विकास अधिकारी विशिष्ट अतिथि सीपू गिरी मंच पर उपस्थित थे। बृहद रोजगार मेले में लगभग 36 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। जिसमें प्रयागराज सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी, शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी, करछना विधायक पियूष रंजन निषाद, प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र शर्मा, पूर्व विधायक कलेक्टर पांडे., ज्वाइंट डायरेक्टर मुकेश कुमार यादव, नोडल प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्तव, वर्ल्ड बैंक प्रधानाचार्य सुरेश कुमार, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि अनुज कुमार पांडे, नंदकिशोर, निधि, पार्षद दीपू जयसवाल द्वारा अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित किया गया। इसमें लगभग 2500 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 1180 अभ्यर्थियों का चयन किया गया डॉ रीता बहुगुणा जोशी, शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी, करछना विधायक पियूष रंजन निषाद, और प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र शर्मा के द्वारा टैबलेट और नियुक्ति पत्र, प्रशस्ति पत्र बांटा गया। इसमें मुख्य रूप से मोहम्मद आरिफ कुरेशी प्रभारी प्लेसमेंट अजय कुमार, अमृत लाल गुप्ता, कर्मचारी अध्यक्ष नंदकिशोर बिंद, मंत्री भोलानाथ, कोषाध्यक्ष शहजाद अहमद खान, सुरक्षा प्रभारी मोहम्मद मुस्तफिज सिद्धकी, सहायक सुरक्षा प्रभारी विनोद कुशवाहा,अमरेश साहू, डीसी के के मिश्रा, नगीना सिंह, रामप्रीत, सुंदृका प्रसाद, राम समुझ, उमाशंकर, राकेश शर्मा, आशीष मिश्रा, गंगासागर, सिद्धार्थ, बी एन शुक्ला, रंजना शुक्ला, सुशीला, रश्मि, प्रियंका, विपिन विश्वकर्मा,बृजेश सिंह, संजीव जायसवाल आदि शामिल रहे। मेले का समापन नोडल प्रधानाचार्य एस के श्रीवास्तव ने किया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































