सुजल, दिव्यांशु, सुमन के शतकीय प्रहार, अखिल गेंदबाजी में चमके
प्रयागराज। सुजल सोनकर (133 रन, 95 गेंद, 15 चौके, तीन छक्के) एवं दिव्यांशु यादव (110 रन, 102 गेंद, 15 चौके) के शतक और अखिल कुमार कश्यप की अचूक गेंदबाजी (8-0-36-4) की बदौलत भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब ने नवादा क्रिकेट अकादमी को 18 रन से हराकर दीप पर्व क्रिकेट सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त ले ली। पराजित टीम के सुमन सौरव का शतक (147 रन, 101 गेंद, 17 चौके, आठ छक्के) अर्थहीन सिद्ध हुआ। चक हरिहर वन झूंसी मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में भानु प्रताप क्लब ने 40 ओवर में 3 विकेट पर 301 रन (सुजल सोनकर 133, दिव्यांशु यादव 110, दीपक कुमार व एनके चांदीमल एक-एक विकेट) बनाये। जवाब में नवादा क्रिकेट अकादमी की टीम 40 ओवर में 8 विकेट पर 283 रन (सुमन सौरव 147, आदर्श कुमार 26, कृष्ण कन्हैया 25, अखिल कुमार कश्यप 4/36, अभिषेक विश्वकर्मा 3/46) ही बना सकी। सुजल सोनकर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































