V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

चोरो ने दो घरो से नकदी लाखो के जेवरात उड़ाए एक घर में किया चोरी का असफल प्रयास

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव झलिहन का पुरवा खटवारा में बीती रात चोरो ने दो घरो से नकदी व लाखो रूपए के जेवरात साफ कर दिया। तीसरे घर में भी चोरी का प्रयास किया मगर सफल नहीं हो सके। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। झलिहन का पुरवा खटवारा निवासी राजाराम तिवारी बीती रात परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। रात में अज्ञात चोर घर में घुस गए। साथ ही बंद कमरे का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रूपए के सोने व चांदी के जेवरात समेट लिया। इसके बाद चोरो ने बगल स्थित शेष नारायण तिवारी पुत्र नंद किशोर तिवारी के घर का ताला तोड़ दिया। इनके यहां चोरी का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद चोरो ने बगल स्थित गिरजा शंकर तिवारी पुत्र स्व. कामता प्रसाद तिवारी के घर का भी ताला तोड़ दिया तथा घर में घुस गए। यहां से चोर 10 हजार रूपए नकद तथा करीब 50 हजार का जेवर समेटकर चले गए। पीड़ितो को आज सुबह घटना की जानकारी हुई तो सन्न रह गए। राजाराम तिवारी ने पुलिस को अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर दी है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव झलिहन का पुरवा खटवारा में बीती रात चोरो ने दो घरो से नकदी व लाखो रूपए के जेवरात साफ कर दिया। तीसरे घर में भी चोरी का प्रयास किया मगर सफल नहीं हो सके। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। झलिहन का पुरवा खटवारा निवासी राजाराम तिवारी बीती रात परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। रात में अज्ञात चोर घर में घुस गए। साथ ही बंद कमरे का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रूपए के सोने व चांदी के जेवरात समेट लिया। इसके बाद चोरो ने बगल स्थित शेष नारायण तिवारी पुत्र नंद किशोर तिवारी के घर का ताला तोड़ दिया। इनके यहां चोरी का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद चोरो ने बगल स्थित गिरजा शंकर तिवारी पुत्र स्व. कामता प्रसाद तिवारी के घर का भी ताला तोड़ दिया तथा घर में घुस गए। यहां से चोर 10 हजार रूपए नकद तथा करीब 50 हजार का जेवर समेटकर चले गए। पीड़ितो को आज सुबह घटना की जानकारी हुई तो सन्न रह गए। राजाराम तिवारी ने पुलिस को अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर दी है।

Leave a Comment