V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

ट्रेन की लैट्रिन में वृद्ध की लाश मिलने से सनसनी

प्रतापगढ़। भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन की लैट्रिन में बुधवार एक वृद्ध यात्री की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। जीआरपी और आरपीएफ ने शव को उतारकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी के अनुसार सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति जिसका नाम शहजादे खान है। उसको रेलवे स्टेशन चारबाग लखनऊ में उतरना था नहीं उतरा। उप स्टेशन अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा सूचना प्राप्त हुई की गाड़ी संख्या 12183 भोपाल एक्सप्रेस के एस टू कोच में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। इस सूचना पर जीआरपी एसओ उपनिरीक्षक विक्टर जेम्स व एएसआई आरपीएफ चंद्र प्रकाश दुबे के साथ ट्रेन में पहुंचे। कोच की लैट्रिन में एक व्यक्ति अवधे मुंह पड़ा मिला। रेलवे के डॉक्टर ने  व्यक्ति को मृतक घोषित कर दिया। मृतक के जामा तलाशी से उसके आधार कार्ड से पता चला कि उसका नाम शहजादे खान पुत्र गौस मोहम्मद निवासी 12/2 नयापुरा इंदौर सिटी मध्यप्रदेश है।  उम्र करीब 72 वर्ष है। मृतक के परिजनों के घर सूचना भेज दी गई है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़। भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन की लैट्रिन में बुधवार एक वृद्ध यात्री की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। जीआरपी और आरपीएफ ने शव को उतारकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी के अनुसार सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति जिसका नाम शहजादे खान है। उसको रेलवे स्टेशन चारबाग लखनऊ में उतरना था नहीं उतरा। उप स्टेशन अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा सूचना प्राप्त हुई की गाड़ी संख्या 12183 भोपाल एक्सप्रेस के एस टू कोच में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। इस सूचना पर जीआरपी एसओ उपनिरीक्षक विक्टर जेम्स व एएसआई आरपीएफ चंद्र प्रकाश दुबे के साथ ट्रेन में पहुंचे। कोच की लैट्रिन में एक व्यक्ति अवधे मुंह पड़ा मिला। रेलवे के डॉक्टर ने  व्यक्ति को मृतक घोषित कर दिया। मृतक के जामा तलाशी से उसके आधार कार्ड से पता चला कि उसका नाम शहजादे खान पुत्र गौस मोहम्मद निवासी 12/2 नयापुरा इंदौर सिटी मध्यप्रदेश है।  उम्र करीब 72 वर्ष है। मृतक के परिजनों के घर सूचना भेज दी गई है।

Leave a Comment