प्रतापगढ़। स्थानीय रेलवे स्टेशन पार्क में बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी की तरफ से पौधरोपण का कार्यक्रम हुआ। जिसमें बेल्हा की पहचान आंवले के पौधे लगाए गए। इस मौके पर ग्रुप के सहयोगी भरत यादव ने कहा कि रेलवे पार्क में पौधरोपण का अभियान चल रहा है। जिसमें फलदार, फूल और साज सज्जा के पौधे लगाए जा रहे हैं। पौधरोपण से स्वच्छ पर्यावरण रहेगा और प्रदूषण मुक्त आक्सीजन मिलेगी। उन्होंने पार्क को साफ सुथरा बनाने की अपील की है। पौधरोपण कार्यक्रम में सहभागिता कर रहे सहयोगी श्याम सिंह और राजेश चौरसिया ने कहा कि पार्क की साज सज्जा के लिए जो भी जरूरी होगा किया जायेगा। इस मौके पर नवाब अली, नीरज समेत रेलवे के कई कर्मचारी मौजूद थे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें