लोकमित्र ब्यूरो
नैनी (प्रयागराज)। नैनी थानांतर्गत चक बबूरा तलब के समीप एक युवक को 27 पुरिया स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक जन्मेजय सिंह एवम टीम ने उक्त स्थल पर एक युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली उसके पास से 27 पुरिया स्मैक ( 7 ग्राम स्मैक) पाया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शेबू उर्फ इम्तियाज पुत्र एबाद निवासी मिरदाई टोला अरैल बताया। पुलिस के अनुसार शेबू शातिर बदमाश है उसके खिलाफ नैनी थाने में लूट चोरी सहित आधे दर्जन मामले दर्ज है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें









































































