V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

श्रृंग्वेरपुरधाम मे मनाई गई वाल्मीकि जयंती

लोकमित्र ब्यूरो
लालगोपालगंज (प्रयागराज)। श्रृंग्वेरपपुर के श्रीराम संध्या मठ आश्रम मे व राष्ट्रीय रामायण मेला आयोजन समिति के द्वारा वाल्मीकि जयंती वैदिक परम्परा के अनुसार मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्जवलित करके किया गया। वेद विद्वानों और साधु संत ने आरती उतारकर राम नाम की महिमा का बखान किया। श्रृंग्वेरपुरधाम पीठाधीश्वर महंत राम प्रसाद दास शास्त्री महाराज और 51 ब्राह्मण विद्वानों ने अपने वक्तव्य को रखा। महंत रामप्रसाद दास शास्त्री महाराज ने राम नाम की महिमा का बखान करते हुए कहा कि राम नाम मे पूरा संसार समाहित हैं। उन्होने आगे कहा कि राम ने संसार को मर्यादा का पाठ पढ़ाया है। समाज मे समरसता और मर्यादा के साथ जीने की शिक्षा राम ने ही दिया है। इस मौके पर उमेश द्विवेदी, अरुण द्विवेदी, सियाराम सरोज, अमित, वैभव मिश्र, सौम्य पाण्डेय, आयुष मिश्र, दशरथ मिश्र, अंकित सोनी, उमाकांत, राज तिवारी एवं अन्य भक्तजन उपस्थित रहें।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
लालगोपालगंज (प्रयागराज)। श्रृंग्वेरपपुर के श्रीराम संध्या मठ आश्रम मे व राष्ट्रीय रामायण मेला आयोजन समिति के द्वारा वाल्मीकि जयंती वैदिक परम्परा के अनुसार मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्जवलित करके किया गया। वेद विद्वानों और साधु संत ने आरती उतारकर राम नाम की महिमा का बखान किया। श्रृंग्वेरपुरधाम पीठाधीश्वर महंत राम प्रसाद दास शास्त्री महाराज और 51 ब्राह्मण विद्वानों ने अपने वक्तव्य को रखा। महंत रामप्रसाद दास शास्त्री महाराज ने राम नाम की महिमा का बखान करते हुए कहा कि राम नाम मे पूरा संसार समाहित हैं। उन्होने आगे कहा कि राम ने संसार को मर्यादा का पाठ पढ़ाया है। समाज मे समरसता और मर्यादा के साथ जीने की शिक्षा राम ने ही दिया है। इस मौके पर उमेश द्विवेदी, अरुण द्विवेदी, सियाराम सरोज, अमित, वैभव मिश्र, सौम्य पाण्डेय, आयुष मिश्र, दशरथ मिश्र, अंकित सोनी, उमाकांत, राज तिवारी एवं अन्य भक्तजन उपस्थित रहें।

Leave a Comment