लोकमित्र ब्यूरो
थरवई (प्रयागराज)। थरवई क्षेत्र के आदर्श रामलीला कमेटी चक ठाकुर राम जगदीशपुर चंदा थरवई का ऐतिहासिक दशहरा मेला रविवार को संपन्न हो गया। जिसमें आधा दर्जन से अधिक कलात्मक चौकिया निकाली गई। चौकियों का समापन थरवई बाजार के विभिन्न मोहल्लों से होकर रामलीला मैदान में जाकर हुआ। इसके पूर्व लोगों ने रास्ते में भगवान श्री राम, लक्ष्मण व सीता पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कमेटी की ओर से रामलीला मैदान से लेकर सड़क के दोनों ओर 1 किलोमीटर तक भव्य आकर्षक झालर लाइट लगाई गई थी। मेले में झूले, चाट, फुलकी, झूला जलेबी, आदि व्यंजनों का बच्चों ने लुत्फ उठाया। इस दौरान मेले में हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभारी निरीक्षक थरवई लोकेंद्र त्रिपाठी अपनी टीम के साथ पूरे समय तक मुस्तैद रहे। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष बी0डी0 मिश्रा, के0डी0 मिश्रा, श्याम त्रिपाठी, सुंदर दुबे, ननकऊ शुक्ला, मिथिलेश सिंह, ग्राम प्रधान योगेश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें