जनपद मे शोक की लहर
प्रतापगढ़ । जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता गणेश नारायण मिश्रा जी का आज उपचार के दौरान निधन हो गया , उनके निधन की खबर मिलते ही उनके समर्थकों , अधिवक्ताओं ने उनके विवेक नगर स्थित आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दिया । ज्ञात हो कि श्री गणेश नारायण मिश्रा अध्यक्ष जूनियर एडवोकेट एसोशएशन , वकील परिषद सहित बीजेपी के जिलाध्यक्ष का पद सुशोभित कर चुके थे , उनका स्वास्थ्य कुछ समय से ठीक नहीं था गत माह उन्हें हृदय संबंधी बीमारी हुई थी उन्हें लखनऊ के निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया था , वहाँ से स्वस्थ होकर वापस आए थे लेकिन गत दिवस उनका स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया उन्हें निकट के ही चारु नर्सिंग होम मे भर्ती कराया गया था जहाँ आज उन्होंने अन्तिम साँस लिया ।उनके निधन से प्रबुद्ध वर्ग के साथ साथ राजनितिक क्षेत्र मे भी शोक व्याप्त है ।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































