V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

निष्ठा से ही मिलती है प्रतिष्ठा- संत रामभद्राचार्य

तुलसीपीठाधीश्वर ने युवाओं को दिया मन्त्र, आयोजन टीम ने नैनी से की भव्य अगवानी
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। दिव्यांगोत्थान श्री राम सेवा ट्रस्ट द्वारा मंगलवार को मेजारोड में पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य द्वारा युवाओं के प्रभु श्री राम विषयक सात दिवसीय कथा की शुरूआत की गयी।वैदिक मंत्रों के बीच आयोजक अभिषेक तिवारी के माता कंचन तिवारी और पिता अष्टभुजा तिवारी ने सात दिवसीय कथा आयोजन का संकल्प लिया।यजमान ने संत शिरोमणि को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी कर आशीर्वाद लिया। स्वामी राम भद्राचार्य ने ‘गाईये गणपति जग वन्दन’ भजन से प्रथम पूज्य गणेश भगवान की बंदना करते हुए सात दिवसीय कथा प्रारम्भ की।उन्होंने प्रभु श्री राम की चरण वंदना करते हुए पवन सुत सहित सभी देवताओं का आह्वाहन किया है। कथा प्रेमियों के साथ सीता राम, जय सीताराम भजन गाकर सभी को तृप्त किया है। उन्होंने बताया कि यह हमारी 1356वीं श्री राम कथा है। दिव्यांगोत्थान श्री राम ट्रस्ट जिसके अध्यक्ष अभिषेक तिवारी हैं और इसका संरक्षक वह स्वयं हैं।उन्होंने युवाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि युवाओं की जिम्मेदारी अहम है।उन्होंने संदेश दिया कि तुम मुझे निष्ठा दो ,मैं तुम्हे प्रतिष्ठा दूंगा। ‘करतल बान धनुष अति सोहा,देखत रूप चराचर मोहा, मानस की चौपाई के जरिए युवा स्वरूप का वर्णन किया। मंगलवार को दोपहर से हो रही बरसात के बावजूद सैकड़ो भक्तों ने नैनी नए पुल पर जयकारे के साथ संत की अगवानी की।पूर्व विधायक मेजा नीलम करवरिया ने उनको अंग वस्त्र भेंट कर आशीर्वाद लिया।कथा में मेजा प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र,उरुवा के पप्पू गौतम,करछना के प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश दूबे, पूर्व प्रमुख मुन्नन शुक्ल, वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर शुक्ल, बाबा तिवारी, पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष, प्रभा शंकर ओझा, व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, दिनकर मिश्र, राजू पांडेय सहित भारी भीड़ मौजूद रही।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
तुलसीपीठाधीश्वर ने युवाओं को दिया मन्त्र, आयोजन टीम ने नैनी से की भव्य अगवानी
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। दिव्यांगोत्थान श्री राम सेवा ट्रस्ट द्वारा मंगलवार को मेजारोड में पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य द्वारा युवाओं के प्रभु श्री राम विषयक सात दिवसीय कथा की शुरूआत की गयी।वैदिक मंत्रों के बीच आयोजक अभिषेक तिवारी के माता कंचन तिवारी और पिता अष्टभुजा तिवारी ने सात दिवसीय कथा आयोजन का संकल्प लिया।यजमान ने संत शिरोमणि को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी कर आशीर्वाद लिया। स्वामी राम भद्राचार्य ने ‘गाईये गणपति जग वन्दन’ भजन से प्रथम पूज्य गणेश भगवान की बंदना करते हुए सात दिवसीय कथा प्रारम्भ की।उन्होंने प्रभु श्री राम की चरण वंदना करते हुए पवन सुत सहित सभी देवताओं का आह्वाहन किया है। कथा प्रेमियों के साथ सीता राम, जय सीताराम भजन गाकर सभी को तृप्त किया है। उन्होंने बताया कि यह हमारी 1356वीं श्री राम कथा है। दिव्यांगोत्थान श्री राम ट्रस्ट जिसके अध्यक्ष अभिषेक तिवारी हैं और इसका संरक्षक वह स्वयं हैं।उन्होंने युवाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि युवाओं की जिम्मेदारी अहम है।उन्होंने संदेश दिया कि तुम मुझे निष्ठा दो ,मैं तुम्हे प्रतिष्ठा दूंगा। ‘करतल बान धनुष अति सोहा,देखत रूप चराचर मोहा, मानस की चौपाई के जरिए युवा स्वरूप का वर्णन किया। मंगलवार को दोपहर से हो रही बरसात के बावजूद सैकड़ो भक्तों ने नैनी नए पुल पर जयकारे के साथ संत की अगवानी की।पूर्व विधायक मेजा नीलम करवरिया ने उनको अंग वस्त्र भेंट कर आशीर्वाद लिया।कथा में मेजा प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र,उरुवा के पप्पू गौतम,करछना के प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश दूबे, पूर्व प्रमुख मुन्नन शुक्ल, वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर शुक्ल, बाबा तिवारी, पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष, प्रभा शंकर ओझा, व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, दिनकर मिश्र, राजू पांडेय सहित भारी भीड़ मौजूद रही।

Leave a Comment