भक्तों की भीड़ उमड़ रही मां दुर्गा के पंडाल में
प्रयागराज। जी टीवी नगर, करेली दुर्गा पूजा पंडाल में अलौकिक नजारा देखने को मिल रहा है। इस पंडाल को रविंद्र नाथ टैगोर की कहानी हाट बाजार के तर्क पर सजाया गया है। पंडाल में प्रवेश द्वार पर एक सैनिक अपने गांव की रक्षा करता हुआ दिखाई देगा। सब्जी की दुकान, फल की दुकान, फूल, मिट्टी के बरतन, राशन की दुकान, चाय पान, मसाले की दुकान, बैलगाड़ी, टमटम, मिठाई की दुकान, शिव मंदिर, किसान व दूधवाले को पंडाल में दिखाया गया है। जिस तरह से एक आर्टिस्ट एक पन्ने पर पूरे गांव का चित्रण करता है। उसी तरह एक पंडाल में कोलकाता से आए कारीगरों ने पूरे गांव को उतार दिया है। उनकी इस कारीगरी को लोगों ने खूब सराहा है। कमेटी के सदस्यों व कारीगरों को अंग वस्त्र व शील्ड देकर प्रयाग शगुन गौरव के सम्मान से सम्मानित किया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें









































































