फायर सेफ्टी एवं फायर प्रिवेन्शन कार्यशाला का आयोजन
प्रयागराज। मण्डलायुक्त प्रयागराज विजय विश्वास पंत के नेतृत्व में फायर सेफ्टी एवं फायर प्रिवेन्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किय। इसके बाद मण्डलायुक्त श्री पंत, जिलाधिकारी संजय खत्री और एस०एस०पी० शैलेश पान्डेय ने अग्नि सुरक्षा के बारे मे बताया।
इसके पश्चात सी०एफ०ओ० डॉ० राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा पावर प्रजेन्टेशन के माध्यम से आग से बचाव के बारे मे पूर्ण विवरण बताया गया। एफ0एस0ओ नागेन्द्र प्रसाद द्विवेदी द्वारा ड्रिल करके गैस सिलेण्डर की आग को बुझाने के तरीके बताये गये। सी०एफ०ओ द्वारा अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में निर्देश दिया गया कि सभी होटल व्यवसायी, हाईराइज बिल्डिंग स्वामी, हास्पिटल स्वामी, विद्यालय प्रबन्धक अपने अपने भवन का इलेक्ट्रिक सेफ्टी आडिट अवश्य करायें। कार्यक्रम में अनिल कुमार सिविल डिफेंस, प्रिम रोज़ संस्थान के प्रबंधक फरहान आलम, सारथी फाउण्डेशन के रौनक कुमार, पूर्व मजिस्ट्रेट एम०एच० जैदी अग्नि सुरक्षा नियम अधिनियम पर प्रकाश डाला।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































