लालगंज,प्रतापगढ़। सतत सेवा पखवाड़ा के चलते जिलाध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा के दिशा निर्देशन में जनपद के लालगंज मण्डल एवं जिले से निहित किए गए जिला के पदाधिकारी और कृषि रक्षा प्रभारी के सहयोग के द्वारा कृषि विभाग लालगंज में शनिवार को निःशुल्क किसानों को सरसों (तोरई) का बीज वितरण किया गया।प्रभारी पवन वर्मा, सदस्य जिला कार्य समिति भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री के सतत प्रयास से चल रहे किसानों के लिए सुविधाओं को फलीभूत करते हुए भाजपा किसान मोर्चा टीम ने अनवरत किसानों के प्रति कंधे से कंधा मिलाकर सहभागिता करने के लिए कटिबद्ध है । इस कार्यक्रम में कृषि अधिकारी डॉ. संदीप जायसवाल ने लोगों को कृषि योजनाओं से अवगत कराया । मुफ़्त में बीज पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे।कार्यक्रम में लालगंज मंडल भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी लाल बहादुर सिंह, हेमन्त पाण्डेय, संजीव तिवारी, धर्मेन्द्र वर्मा, नागेंद्र वर्मा, अरुण विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें