विजेता खिलाड़ियों का जिले स्तर पर खेल के लिए हुए चयन
लोकमित्र ब्यूरो
जलालपुर (प्रयागराज)। विकास खण्ड सैदाबाद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय महटीकर में बालक बालिकाओ का ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षाधिकारी सैदाबाद अखिलेश यादव ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। सैदाबाद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय महटीकर में बालक बालिका वर्ग के ब्लॉक स्तरीय खेलकूद का आयोजन किया किया। आयोजन से पहले राष्ट्रगान प्रारम्भ कर खेल की शुरुआत की गई। जिसमें शंकुल स्तर पर सर्व प्रथम बालिका कबड्डी का आयोजन किया गया तत्पश्चात बालक वर्ग का खेल प्रारम्भ किया गया। खेल रेफरी की भूमिका में शिक्षक कंचन सिंह पटेल, ब्यायम शिक्षक अशोक कुमार मौर्य, ब्लॉक स्काउट शिक्षक बालक दास सरोज रहे। प्रतियोगिता में बालक वर्ग जलालपुर प्रथम और सैदाबाद द्वितीय स्थान रही। जबकि बालिका वर्ग में चांदोपारा प्रथम और बरेठी द्वितीय रहे। चयनित खिलाड़ियों को जिला स्तर पर खेल के लिए चयनित किया गया। प्रतियोगिता में शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह, ब्लॉक गाइड कैप्टन, श्रद्धा श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, अजित, रमेश, अर्चना मौर्या, पिंकी यादव, लक्ष्मी शंकर यादव आदि रहे। इस मौके पर समाजसेवी अशोक केसरवानी विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें