V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मिशन शक्ति का उददेश्य महिलाओं बालिकाओं में आत्मसुरक्षा के मनोबल की मजबूती-सीओ अमरनाथ

लालगंज कोतवाली के कौशिल्यापुर में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
लालगंज, प्रतापगढ़। मिशन शक्ति के तहत लालगंज कोतवाली के कौशिल्यापुर गांव में बुधवार की शाम ग्रामीण महिलाओं व बालिकाओं को जागरूकता दी गयी। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणाधीन सीओ अमरनाथ गुप्ता ने महिलाओं व बालिकाओं तथा बच्चों की सुरक्षा से जुडे सम्बन्धित फोन नंबरों से सहायता की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होनंे महिला सुरक्षा तथा शिक्षा एवं अधिकार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मिशन शक्ति का उददेश्य महिलाओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भर मजबूती प्रदान करना है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने पुलिस द्वारा मिशन शक्ति के तहत चलाए जा रहे विविध अभियानों पर प्रकाश डाला। रानीगंज कैथौला चौकी इंचार्ज निकेत भारद्वाज ने कार्यक्रम का संयोजन किया। महिला आरक्षी प्रीती तथा कोमल श्रीवास्तव एवं शिवांगी बाथम व वंदना वर्मा ने कार्यक्रम के दौरान महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा सम्बन्धी टिप्स दिये। कार्यक्रम में बताया गया कि किसी आवांछित कॉल अथवा मैसेज की जानकारी महिलाएं तत्काल महिला हेल्प डेस्क पर अंकित करायें। पुलिस गोपनीय ढंग से जांच कर आवांछितो के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल मे लाएगी। कार्यक्रम में उप निरीक्षक जावेद अहमद खान ने लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम में पप्पन सिंह, एसआई योगेन्द्र सिंह, एसआई अनीस यादव भी मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लालगंज कोतवाली के कौशिल्यापुर में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
लालगंज, प्रतापगढ़। मिशन शक्ति के तहत लालगंज कोतवाली के कौशिल्यापुर गांव में बुधवार की शाम ग्रामीण महिलाओं व बालिकाओं को जागरूकता दी गयी। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणाधीन सीओ अमरनाथ गुप्ता ने महिलाओं व बालिकाओं तथा बच्चों की सुरक्षा से जुडे सम्बन्धित फोन नंबरों से सहायता की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होनंे महिला सुरक्षा तथा शिक्षा एवं अधिकार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मिशन शक्ति का उददेश्य महिलाओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भर मजबूती प्रदान करना है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने पुलिस द्वारा मिशन शक्ति के तहत चलाए जा रहे विविध अभियानों पर प्रकाश डाला। रानीगंज कैथौला चौकी इंचार्ज निकेत भारद्वाज ने कार्यक्रम का संयोजन किया। महिला आरक्षी प्रीती तथा कोमल श्रीवास्तव एवं शिवांगी बाथम व वंदना वर्मा ने कार्यक्रम के दौरान महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा सम्बन्धी टिप्स दिये। कार्यक्रम में बताया गया कि किसी आवांछित कॉल अथवा मैसेज की जानकारी महिलाएं तत्काल महिला हेल्प डेस्क पर अंकित करायें। पुलिस गोपनीय ढंग से जांच कर आवांछितो के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल मे लाएगी। कार्यक्रम में उप निरीक्षक जावेद अहमद खान ने लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम में पप्पन सिंह, एसआई योगेन्द्र सिंह, एसआई अनीस यादव भी मौजूद रहे।

Leave a Comment