V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कौशल दीक्षान्त समारोह का हुआ आयोजन

महिलायें अपने कौशल से व्यक्तित्व का विकास करें – प्रेमलता सिंह
प्रतापगढ़ । न शिक्षण संस्थान प्रतापगढ़ द्वारा आज दिनांक 17 सितम्बर] 2022 को भगवान विश्वकर्मा जी की जयन्ती के अवसर पर कौशल दीक्षान्त समारोह का आयोजन रजत सेलिब्रिटी प्रतापगढ़ में किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारी नगरपालिका अध्यक्ष प्रतापगढ़ श्रीमती प्रेमलता सिंह ने महिलाओं को दीक्षान्त समारोह के अवसर पर प्रमाण-पत्र वितरित किया एवं अपने सम्बोधन में कहा कि ये प्रमाण-पत्र सिर्फ बक्से में न रह जाये । अपने कौशल का उपयोग आप अपने व्यक्तित्व को आगे बढ़ाने में जरूर करें एवं स्वावलम्बी बनें । कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान प्रतापगढ़ के अध्यक्ष अन्जर खान ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर होने पर जोर दिया ।
कार्यक्रम में उपस्थित ए0के0 सिंह पूर्व प्रबन्धक ग्रामीण बैंक ने महिलाओं को कौशल प्राप्त करने के बाद किस तरह अपना स्वरोजगार करना है इसके विषय में जानकारी प्रदान की । श्री सिंह ने महिलाओं को कहा कि उन्हें अपना रोजगारकरने के लिए तीन बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए पहला मानक, दूसरा लागत और तीसरा व्यवहार । इन तीनों का आपके व्यवसाय पर बहुत प्रभाव पड़ता है । हमें अपने लाभ में मिले धन को किस प्रकार सुरक्षित रखना है इसका भी ध्यान देना चाहिए । कार्यक्रम में उपस्थित डा0 अभिषेक सिंह सहायक प्रोफेसर एम0डी0पी0जी0 कालेज एवं जिला समन्वयक इग्नू ने विश्वकर्मा जयन्ती की बधाई देते हुए महिलाओं को स्वावलम्बी बनने पर जोर दिया और कहा कि हमारा देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है आप लोग भी अपने व्यक्तित्व का निर्माण करें जिससे आपके परिवार का विकास हो, इससे समाज व देश का भी विकास होगा । कार्यक्रम में विश्राम सिंह अध्यक्ष टेªड यूनियन प्रतापगढ़] श्रीमती रीता बनर्जी प्रबन्धन बोर्ड सदस्य आदि ने अपने विचार रखे । कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित चिन्तामणि पाण्डेय ने प्रतिभागियों को बताया कि महिलाओं को अपनी शक्ति को जरूर पहचानना चाहिए तभी वह हमारे समाज में आगे बढ़ पायेंगी । हमारे समाज की महिलायें अपने हुनर से ही अपनी पहचान पूरी दुनिया में विखेर सकती है । हमारे देश में महिला को देवी के रूप में पूजा जाता है । इस कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान प्रतापगढ़ के निदेशक यू0पी0 सिंह ने भगवान विश्वकर्मा जी की जयन्ती के अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों एवं अतिथियों को बधाई देते हुए आयोजित कौशल दीक्षान्त समारोह में बताया कि महिलायें अपने हुनर से समाज में अपना नाम करती हैं और अपनी क्षमता से ही शिखर पर पहुँचती हैं । श्री सिंह ने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया और कहा कि हुनर एक ऐसी विधा है जो महिलाओं को ऊँचाइयों तक पहुँचा सकती है ।
कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए संस्थान की सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती वर्षा घुले ने आये प्रतिभागियों से कहा कि जो लोग पढ़े-लिखे नहीं हैं वो भी अपने हुनर के माध्यम से स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशिक्षिका राजकुमारी यादव] सईदा खातून] दीपाली विश्वास] सुमन यादव एवं मदीना आदि का योगदान सराहनीय रहा ।
Attachments area

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment