V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बदल रही है करछना की तस्वीरः डॉ.पांडेय

क्षेत्र के कई संपर्क मार्गो का हुआ लोकार्पण
लोकमित्र ब्यूरो
करछना (प्रयागराज)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को लेकर करछना में लगातार सड़कों का जाल बिछ रहा है और सांसद डा0 रीता बहुगुणा जोशी के प्रयास से करछना की तस्वीर बदल रही है।आने वाले समय कोई भी गांव और मजरा अच्छी सड़क से अछूता नही रहेगा। यह बातें क्षेत्र के बरदहा प्राइमरी स्कूल से खजुरी रोड़ गोसाई का पूरा मार्ग के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जागृति मिशन के संयोजक व भाजपा नेता डॉ.भगवत पांडेय ने कही। उन्होने इसके लिए प्रयागराज की सांसद को बधाई दी। मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा कि जिस तरह से हेमवती नंदन बहुगुणा ने कभी पूरे क्षेत्र में नहरों का जाल विछाकर सिंचाई जैसी गंभीर समस्या का निदान किया। इसी तरह वर्तमान सांसद ने भी कई सड़कों को क्षेत्र के सुदूर गांवों से जोड़ने का महनीय कार्य किया है। जिसमें विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद का भी सराहनीय प्रयास रहा। करछना का यह विकास 2024 में भी प्रधानमंत्री को संबल देगा। इसके पूर्व लोकार्पण समारोह में अस्वथ्य होने के कारण सांसद डा0 रीता बहुगुणा जोशी तो नही पहुंच पाई किंतु उनके द्वारा भेजा गया आडियो लोगों को सुनाया गया। जिसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जनपद को दी गई 41 सड़कों में 37 सड़के केवल जमुनापार में बनाये जाने की बात कही गई। कार्यक्रम में अधिशाषी अभियंता इ0राम अधार ने बताया कि उक्त योजना में कई जरूरी सड़के बनकर तैयार हैं और ग्रामीणों के लिए उपलब्ध है। समारोह इस दौरान भाजपाइयों ने हनुमानपुर मोरी से भगनपुर, कौवा बाजार से गोसाई का पूरा बरदहा से कुंजल बैस का पूरा समेत कई सड़कों का लोकार्पण किया। संचालन भाजपा के जिलामंत्री राजेश शुक्ला ने किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश द्धिवेदी, संत प्रसाद पांडेय, त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, रामतौल पटेल, ज्ञान सिंह पटेल, विनोद प्रजापति, रंगबलि पटेल, मुंकुदलाल सोनकर, राम भवन द्धिवेदी, रिंकू सिंह,राघवेंद्र मिश्रा,राजेश त्रिपाठी, पुष्पराज सिंह, राज कुमार मिश्रा, कमला शंकर तिवारी, गोविंद द्विवेदी, घनानंद पटेल, रवि सिंह समेत पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
क्षेत्र के कई संपर्क मार्गो का हुआ लोकार्पण
लोकमित्र ब्यूरो
करछना (प्रयागराज)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को लेकर करछना में लगातार सड़कों का जाल बिछ रहा है और सांसद डा0 रीता बहुगुणा जोशी के प्रयास से करछना की तस्वीर बदल रही है।आने वाले समय कोई भी गांव और मजरा अच्छी सड़क से अछूता नही रहेगा। यह बातें क्षेत्र के बरदहा प्राइमरी स्कूल से खजुरी रोड़ गोसाई का पूरा मार्ग के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जागृति मिशन के संयोजक व भाजपा नेता डॉ.भगवत पांडेय ने कही। उन्होने इसके लिए प्रयागराज की सांसद को बधाई दी। मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा कि जिस तरह से हेमवती नंदन बहुगुणा ने कभी पूरे क्षेत्र में नहरों का जाल विछाकर सिंचाई जैसी गंभीर समस्या का निदान किया। इसी तरह वर्तमान सांसद ने भी कई सड़कों को क्षेत्र के सुदूर गांवों से जोड़ने का महनीय कार्य किया है। जिसमें विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद का भी सराहनीय प्रयास रहा। करछना का यह विकास 2024 में भी प्रधानमंत्री को संबल देगा। इसके पूर्व लोकार्पण समारोह में अस्वथ्य होने के कारण सांसद डा0 रीता बहुगुणा जोशी तो नही पहुंच पाई किंतु उनके द्वारा भेजा गया आडियो लोगों को सुनाया गया। जिसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जनपद को दी गई 41 सड़कों में 37 सड़के केवल जमुनापार में बनाये जाने की बात कही गई। कार्यक्रम में अधिशाषी अभियंता इ0राम अधार ने बताया कि उक्त योजना में कई जरूरी सड़के बनकर तैयार हैं और ग्रामीणों के लिए उपलब्ध है। समारोह इस दौरान भाजपाइयों ने हनुमानपुर मोरी से भगनपुर, कौवा बाजार से गोसाई का पूरा बरदहा से कुंजल बैस का पूरा समेत कई सड़कों का लोकार्पण किया। संचालन भाजपा के जिलामंत्री राजेश शुक्ला ने किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश द्धिवेदी, संत प्रसाद पांडेय, त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, रामतौल पटेल, ज्ञान सिंह पटेल, विनोद प्रजापति, रंगबलि पटेल, मुंकुदलाल सोनकर, राम भवन द्धिवेदी, रिंकू सिंह,राघवेंद्र मिश्रा,राजेश त्रिपाठी, पुष्पराज सिंह, राज कुमार मिश्रा, कमला शंकर तिवारी, गोविंद द्विवेदी, घनानंद पटेल, रवि सिंह समेत पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment