V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मुस्लिम कायस्थ एसोसिएशन के फाउंडर एक्सीडेंट से हुए घायल

प्रयागराज। ऑल इंडिया मुस्लिम कायस्थ वेलफेयर एसोसिएशन के फाउंडर अशफाक अहमद सिद्दीकी एक एक्सीडेंट में घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार हेतु नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां उन्हें देखने वालों का तांता लगा है। ऑल इंडिया मुस्लिम कायस्थ  वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव नैयर इकबाल सिद्दीकी ने बताया कि उक्त  एसोसिएशन के फाउंडर अशफाक अहमद सिद्दीकी अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी करेली के 60 फीट रोड पर ई रिक्शा से उनका एक्सीडेंट हो गया। जिससे उन्हें काफी चोटें आई हैं। एक्सीडेंट के बाद राहगीरों ने उन्हें तत्काल पास के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। एक्सीडेंट की खबर मिलने के बाद उनके चाहने वालों का तांता लगा है।  श्री सिद्दीकी को देखने वालों में समाजवादी नेता सैफ फरीदी, समाजसेवी व करेली व्यापार मंडल के अध्यक्ष शाहिद कमाल खान चौक व्यापार मंडल के नेता महमूद, ए एमआईएम नेता तारीख आफताब, कांग्रेस नेता मोहम्मद हारुन, नफीस , इंडिया लाइव न्यूज़ 24 के संपादक मोहम्मद फरहान सिद्दीकी, संगम न्यूज़ के संपादक अमन  शरीफ़,मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद शकेब, नौशाद सिद्दीकी, सैफ सिद्दीकी, शकील सिद्दीकी, जमाल अहमद सिद्दीकी, फैयाज़ सिद्दीकी तथा अधिवक्ता नैयर इक़बाल सिद्दीकी आदि ढेरों चाहने वालों ने मिलकर उनकी सलामती और अच्छी सेहत के लिए दुआ की।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। ऑल इंडिया मुस्लिम कायस्थ वेलफेयर एसोसिएशन के फाउंडर अशफाक अहमद सिद्दीकी एक एक्सीडेंट में घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार हेतु नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां उन्हें देखने वालों का तांता लगा है। ऑल इंडिया मुस्लिम कायस्थ  वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव नैयर इकबाल सिद्दीकी ने बताया कि उक्त  एसोसिएशन के फाउंडर अशफाक अहमद सिद्दीकी अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी करेली के 60 फीट रोड पर ई रिक्शा से उनका एक्सीडेंट हो गया। जिससे उन्हें काफी चोटें आई हैं। एक्सीडेंट के बाद राहगीरों ने उन्हें तत्काल पास के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। एक्सीडेंट की खबर मिलने के बाद उनके चाहने वालों का तांता लगा है।  श्री सिद्दीकी को देखने वालों में समाजवादी नेता सैफ फरीदी, समाजसेवी व करेली व्यापार मंडल के अध्यक्ष शाहिद कमाल खान चौक व्यापार मंडल के नेता महमूद, ए एमआईएम नेता तारीख आफताब, कांग्रेस नेता मोहम्मद हारुन, नफीस , इंडिया लाइव न्यूज़ 24 के संपादक मोहम्मद फरहान सिद्दीकी, संगम न्यूज़ के संपादक अमन  शरीफ़,मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद शकेब, नौशाद सिद्दीकी, सैफ सिद्दीकी, शकील सिद्दीकी, जमाल अहमद सिद्दीकी, फैयाज़ सिद्दीकी तथा अधिवक्ता नैयर इक़बाल सिद्दीकी आदि ढेरों चाहने वालों ने मिलकर उनकी सलामती और अच्छी सेहत के लिए दुआ की।

Leave a Comment