V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने केक काटकर मनाया पीएम का जन्मदिन, मरीजों में वितरित किया फल

प्रतापगढ़। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर जिला अध्यक्ष रुचि केसवानी के  नेतृत्व में शनिवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में नगर स्थित गोपाल मंदिर प्रांगण में केक काटकर मनाया गया।इस मौके पर ईश्वर से प्रधानमंत्री के दीर्घ आयु की कामना की। इसके उपरांत जिला महिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया। इस मौके पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष रुचि केसरवानी ने प्रधानमंत्री को भारत मां का सच्चा सपूत बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत में नया विश्वास जागृत हुआ है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से समाज के अन्तिम व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन देखा जा रहा है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता सिंह, प्रमिला शुक्ला ,सारिका केसरवानी, मिथिलेश तिवारी,ज्योत्सना खंडेलवाल, नीलम हिंद,विमला शुक्ला, माधुरी सिंह,पिंकी दयाल आदि महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं महिलाएं मौजूद रही l

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर जिला अध्यक्ष रुचि केसवानी के  नेतृत्व में शनिवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में नगर स्थित गोपाल मंदिर प्रांगण में केक काटकर मनाया गया।इस मौके पर ईश्वर से प्रधानमंत्री के दीर्घ आयु की कामना की। इसके उपरांत जिला महिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया। इस मौके पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष रुचि केसरवानी ने प्रधानमंत्री को भारत मां का सच्चा सपूत बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत में नया विश्वास जागृत हुआ है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से समाज के अन्तिम व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन देखा जा रहा है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता सिंह, प्रमिला शुक्ला ,सारिका केसरवानी, मिथिलेश तिवारी,ज्योत्सना खंडेलवाल, नीलम हिंद,विमला शुक्ला, माधुरी सिंह,पिंकी दयाल आदि महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं महिलाएं मौजूद रही l

Leave a Comment