शंकरगढ़ पुलिस ने की पीस कमेटी की बैठक
लोकमित्र ब्यूरो
शंकरगढ़ (प्रयागराज)। क्षेत्र में फैल रही बच्चा चोरी की अफवाहों से बचने के लिए थानाध्यक्ष शंकरगढ़ ने क्षेत्र के सम्मानित व्यापारियों सभासदों व व्यापारियों संघ बैठक कर अपील की है की लोग अफवाह से सतर्क रहे। बता दें कि इस समय कुछ अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाह जोरों पर है। जिसको लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज एवं पुलिस अधीक्षक यमुनापार के निर्देश पर थानाध्यक्ष शंकरगढ़ मनोज कुमार सिंह के अध्यक्षता में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, नगर पंचायत शंकरगढ़ के सभासद, व्यापारियों की एक आवश्यक बैठक थाना शंकरगढ़ परिसर में की। जिसमें थानाध्यक्ष ने मौजूद लोगों से अपील की है कि इस समय सोशल मीडिया पर कई प्रकार की अफवाह फैलाई जा रही है। जिससे लोगों को बचने की जरूरत है। अगर इस तरह की कोई सूचना आती है तो उसको तत्काल पुलिस के सरकारी नंबरों पर सूचित करें। किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था खराब ना करें। एव कानून को अपने हाथो मे ना ले।बैठक मे मुख्य रूप से व्यापार मंडल अध्यक्ष मूलचंद गुप्ता,जय केसरवानी, रतन केसरवानी, ग्राम प्रधान फैजान अली, दिनेश मिश्रा, पृथ्वीराज साहू, सुजीत केसरवानी नगर संयोजक, मनोज केसरवानी, पिंटू सिंह, उप निरीक्षक ऋतुराज सिंह, उपनिरीक्षक अजीत कुमार वर्मा, उप निरीक्षक दीपक वर्मा आदि कई लोग मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































