V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन गंगापार की बैठक संपन्न

संगठन को मजबूत व अगामी कार्यक्रम के लिए आगाज
लोकमित्र ब्यूरो
झूंसी (प्रयागराज)। नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन गंगापार कार्यकारणी द्वारा संगठन के विस्तार और मजबूती हेतु अगामी कार्यक्रम के लिए एक अहम बैठक झूंसी के अनवर मार्केट में हुई। बैठक में संगठन से जुड़े मुख्य बिंदुओं पर चर्चाओं के साथ अगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किया गया। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में रहे राष्ट्रीय संयोजक जगदम्बा प्रसाद शुक्ल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन से जुड़ा कोई भी व्यक्ति अपने कार्यों के माध्यम से संगठन सदस्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद धारण कर सकता है। संगठन को व्यक्ति विशेष परिवारवाद तक सीमित न रखकर संगठन से जुड़े प्रत्येक सदस्य के लिए संगठन में असीमित स्थान रखा गया है। जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने गंगापार के पदाधिकारियों, सदस्यों के कार्य कुशलता की सराहना करते हुए कहा कि गंगापार कार्यकारणी अन्य क्षेत्रों में संगठन विस्तार के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। जिला महासचिव राजेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए संख्या बल मायने नहीं रखता है, बल्कि सशक्त निष्पक्ष पत्रकारों को जोड़ना ज्यादा मायने रखता है। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र शर्मा ने पत्रकारों को निडरता, निष्पक्षता के साथ खबरों का संकलन करके पत्रकारिता की गरिमा व सम्मान बनाए रखने का सलाह दिया। वरिष्ठ पत्रकार नारायण कुलकर्णी ने संगठन को विस्तार और मजबूत बनाने के लिए संगठन को भेदभाव से दूर रहने की सलाह दिया। जिलाध्यक्ष गंगापार शास्वत ने बैठक का संचालन करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए गंगापार कार्यकारिणी की ओर से पत्रकार सम्मान समारोह आयोजन करने का प्रस्ताव रखा, जिसे बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मति स्वीकार किया। कोषाध्यक्ष मो0 आयाज ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए संगठन के कोष में वृद्धि करने का प्रस्ताव रखा। इस अवसर पर मोहित निषाद, अनुराग पटेल, अजय मौर्या, महानारायण पाण्डेय, चन्द्रशेखर व महेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

संगठन को मजबूत व अगामी कार्यक्रम के लिए आगाज
लोकमित्र ब्यूरो
झूंसी (प्रयागराज)। नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन गंगापार कार्यकारणी द्वारा संगठन के विस्तार और मजबूती हेतु अगामी कार्यक्रम के लिए एक अहम बैठक झूंसी के अनवर मार्केट में हुई। बैठक में संगठन से जुड़े मुख्य बिंदुओं पर चर्चाओं के साथ अगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किया गया। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में रहे राष्ट्रीय संयोजक जगदम्बा प्रसाद शुक्ल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन से जुड़ा कोई भी व्यक्ति अपने कार्यों के माध्यम से संगठन सदस्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद धारण कर सकता है। संगठन को व्यक्ति विशेष परिवारवाद तक सीमित न रखकर संगठन से जुड़े प्रत्येक सदस्य के लिए संगठन में असीमित स्थान रखा गया है। जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने गंगापार के पदाधिकारियों, सदस्यों के कार्य कुशलता की सराहना करते हुए कहा कि गंगापार कार्यकारणी अन्य क्षेत्रों में संगठन विस्तार के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। जिला महासचिव राजेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए संख्या बल मायने नहीं रखता है, बल्कि सशक्त निष्पक्ष पत्रकारों को जोड़ना ज्यादा मायने रखता है। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र शर्मा ने पत्रकारों को निडरता, निष्पक्षता के साथ खबरों का संकलन करके पत्रकारिता की गरिमा व सम्मान बनाए रखने का सलाह दिया। वरिष्ठ पत्रकार नारायण कुलकर्णी ने संगठन को विस्तार और मजबूत बनाने के लिए संगठन को भेदभाव से दूर रहने की सलाह दिया। जिलाध्यक्ष गंगापार शास्वत ने बैठक का संचालन करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए गंगापार कार्यकारिणी की ओर से पत्रकार सम्मान समारोह आयोजन करने का प्रस्ताव रखा, जिसे बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मति स्वीकार किया। कोषाध्यक्ष मो0 आयाज ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए संगठन के कोष में वृद्धि करने का प्रस्ताव रखा। इस अवसर पर मोहित निषाद, अनुराग पटेल, अजय मौर्या, महानारायण पाण्डेय, चन्द्रशेखर व महेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment