Logo

चोरी : चैंन स्नेचिंग गिरोह की सात महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

कोहड़ौर, प्रतापगढ़ । जनपद में कोहड़ौर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में गुरुवार को बच्चा चोरी के शक में सात महिलाओं को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।गांव में बाहरी सात महिलाओं को घूमते हुए देखकर स्थानीय कुछ लोगों ने महिलाओं से पूछताछ करते हुए बैठा लिया और महिलाओं की तलाशी ली तो उसमें से एक महिला के बैग में कई दुपट्टा पाया गया। उक्त महिलाओं द्वारा बार-बार नाम पता गलत बताने पर गांव के लोगों ने बच्चा चोरी के आरोप लगाते हुए महिलाओं को रोककर कोहड़ौर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुँची कोहड़ौर  पुलिस ने सातों महिलाओं को एक टेम्पो पर बैठाकर थाने ले आई।इस दौरान ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाएं होती रही।कोई बच्चा चोर तो कोई चेन स्नेचर तो वहीं कुछ लोग खानाबदोश होने की बात कर रहे थे।भीड़ में मौजूद कुछ ग्रामीणों की माने तो उपरोक्त महिलाओं में से एक महिला ने टेम्पो पर एक महिला की चेन भी चुराकर अपने पर्स में रख लिया था जब उस महिला को आभास हुआ तो उसने अपने गले पर हाथ फेरा,तो चेन उसकी गायब थी तो उस महिला ने ढूंढना शुरू किया तो उसी टेम्पो पर बैठी एक लड़की ने उन सातों में से एक महिला द्वारा चेन चुराने की बात कही तब उसका चेन वापस देकर वो सातों महिलाएं टेम्पो से उतर गयी और दूसरी टेम्पो पर बैठकर एक किमी0 आगे जाकर त्रिलोकपुर गांव के अंदर चली गयी।जब वहां पहुंची तो ग्रामीणों को उक्त महिलाओं की गतिविधियों संदिग्ध लगी और पता चला कि इन्हीं महिलाओं में से एक महिला ने किसी महिला की चेन चुरा ली थी।पकड़े जाने पर जब तू-तू में-में हुई तो छुपने के लिए उक्त सातों महिलाएं टेम्पो से उतर गयी छुपने के दृष्टिकोण से गांव के बीच चली आयी हैं।ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पकड़ी गयी सातों महिला में एक महिला गर्भवती थी पूछताछ में महिलाओं ने उसी गर्भवती महिला के इलाज हेतु निकलना व रास्ता भटकने का बहाना बना रही थीं।ग्रामीणों ने उक्त बातों को महिलाओं की चतुराई बताया।लोगों का कहना था कि ये महिलाएं गिरोह बनाकर चोरी करती हैं और पकड़े जाने पर उसी गर्भवती महिला के इलाज का बहाना बनाकर दया दृष्टि का पात्र बनने का प्रयास करती हैं।उक्त गिरोह की महिलाओं के पकड़े जाने के बाबत एसएचओ कोहड़ौर द्वारा बताया गया कि महिलाओं से पूछताछ जारी है।उक्त महिलाओं का मेडिकल करवाकर विधिक कार्रवाई की जायेगी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.