राजनीतिकरा के कारण सम्मान समारोह के शामिल नहीं होंगे व्यापारी
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार केसरवानी के अनुसार साई काम्प्लेक्स में सामूहिक बैठक में व्यापार मंडल द्वारा जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को काण्ड का खुलासा किये जाने पर व्यापार मंडल सम्मानित करने का आश्वासन दिया था। कांड के खुलासे के बाद जिलाध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर रविवार को सामूहिक बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्य रूप से व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष रामशंकर जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखन बाबा, संजय सोनी व संदीप बंसल गुट के जिलाध्यक्ष उमा प्रकाश अग्रहरि, अश्वनी सोनी सुभाष सोनी, दशरथ सोनी, दूधनाथ सोनी, रामचन्द्र सोनी, मुन्ना सोनी, राकेश सोनी आदि लोगो के साथ आपस में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सम्मान समारोह का राजनीतिकरण न होकर संयुक्त व्यापार मंडल व स्वर्णकार संघ के तत्वाधान में आयोजित कर सम्पन्न किया जाएगां वही कुछ कुचक्रीय राजनीतिक अपने व्यक्तिगत लाभ से प्रेरित होकर संगठन व व्यापारी वर्ग को हाईजैक कर आपसी फूट उालने की नीति अपनाकर वर्चस्व बनाना चाहता है और नये संगठन को बनाकर उसी के बैनर तले पुराने सभी संगठनो के पदाधिकारियो और व्यापारी को उपेक्षित कर समारोह कर रहे है। इससे श्याम बिहारी गली सहित नगर व जिले के 90 प्रतिशत व्यापारी नाराज और असमंजस की स्थिति में है जो कि व्यापारी हित में नहीं है। व्यापार मंडल अराजनीतिक संगठन है और व्यापारी संगठन राजनीतिकरण नहीं चाहता है। इसलिए व्यापार मंडल का यह समारोह व्यापार मंडल का न होकर राजनीतिज्ञो के व्यक्तिगत लाभ का विवादित समारोह हो गया है। इसलिए उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को अलग से सम्मानित करेगा। इसलिए जनपद के पुराने सभी संगठन के पदाधिकारी व व्यापारी भाई इस तरह से राजनीति से प्रेरित कार्यक्रम में हिस्सा न लेकर पूर्णतया अपने को अलग रखेंगे। इसलिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन इस बात को अपने संज्ञान में लेकर सोच समझकर विचार कर उचित कदम उठाने का कष्ट करे ताकि सभी में आपसी एकता कायम हो।