लोकमित्र ब्यूरो
नैनी(प्रयागराज)। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नैनी क्षेत्र में झांकियों एवं संगीत कार्यक्रमों का माहौल रहा। बालकृष्ण की मनोहर झांकियां जगह जगह पर देखी गई जिसमें प्रमुख रुप से एडीए कॉलोनी स्थित झांकी जो कि पिछले 30 वर्षों से परंपरागत रूप से सजाई जा रही है अत्यंत सराहनीय रही। साथ ही मेवालाल बगिया कॉटन मिल एवं आनंद नगर सहित पीएसी कॉलोनी एवं दूरवाणी नगर में भी कई जगह आकर्षक झांकियां एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राधा कृष्ण के रूप में छोटे बच्चों के मनमोहक रूप अत्यंत आकर्षक दिखाई दिए।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































