V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जिलाधिकारी के घेराव की तैयारी में जुटा भाकियू भानु

26 अगस्त को कचेहरी चलोः केके मिश्रा
लोकमित्र ब्यूरो
नैनी ( प्रयागराज )। पूर्व में बारा से पदयात्रा कर नैनी में भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारी एवं सक्षम अधिकारियों के बीच किसानों की मांगों पर एक सप्ताह का आश्वासन दिया गया था। जिसमें प्रमुख मांग प्रयागराज जिला को सूखाग्रस्त घोषित अघोषित विद्युत कटौती तथा पुराने जर्जर तारों को बदल,ने टंडन वन की पैमाइस, गंगा में अवैध कब्जा, भूमिहीन मजदूरों को आवासीय पट्टा तथा कोरांव तहसील में गेहूं फसल आगजनी का मुआवजा को लेकर बात हुई थी। लेकिन प्रसासन के वादा खिलाफी को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु 26 अगस्त को जिला प्रयागराज का घेराव करने की तैयारी में गांव गांव जाकर किसानों के बीच बैठक कर आन्दोलन को सफल बनाने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में  आज भगेशर गांव के किसानों के बीच पहुंच कर बैठक की उपस्थित किसान नेता मंडल महासचिव केके मिश्रा ने कहा कि अधिकारियों द्वारा लगातार किसानों के साथ वादाखिलाफी की जा रही है लेकिन हम पीछे हटने वालों में से नहीं है। हम लोगों को एकजुट होकर वादाखिलाफी करने वाले शासन प्रशासन को घेरने की जरूरत है। जिसको सफल करने के लिए किसानों के बीच में जाकर एकजुट करने की जरूरत है। जिला अध्यक्ष राजू चौबे ने कहा कि आज बारिश न होने के कारण तथा नहरों का पानी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है जिसके कारण अधिकतर किसानों की रोपाई नहीं हो पा रही है तथा जिनकी रोपाई हो गई है उनकी फसल पूर्ण तरह से सूख गई है। इस लिए सासन को जिला प्रयागराज को सूखाग्रस्त घोषित कर देना चाहिए। मंडल उपाध्यक्ष राजेश पांडेय ने कहा कि गरीब मजदूरों के पास कोई भूमि नहीं है। आवास बनाने के लिए तत्काल आवासीय पट्टा करने की जरूरत है तथा पुराने विद्युत के जर्जर तारों से हो रही बड़ी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल तारों का बदलना जरूरी हो गया है। शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए 26 अगस्त को जिला अधिकारी को घेरो धरना को सफल करने के लिए एक जूट होना जरूरी है। युवा जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार चतुर्वेदी, जय सिंह पटेल, नीरज सिंह, मंगला कोल आदि लोगों ने किसानों से 26 अगस्त को होने वाले आंदोलन को सफल करने की अपील की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पराज शुक्ला, हरि द्विवेदी, कामता यादव, शंभूनाथ शुक्ला, वेद प्रकाश पटेल, लालमणि कुशवाहा, इदबहादुर सिंह पटेल, गंगोत्री मिश्र, आशीष पांडे, रामजनम मौर्य, कमलेश मिश्रा के साथ सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
26 अगस्त को कचेहरी चलोः केके मिश्रा
लोकमित्र ब्यूरो
नैनी ( प्रयागराज )। पूर्व में बारा से पदयात्रा कर नैनी में भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारी एवं सक्षम अधिकारियों के बीच किसानों की मांगों पर एक सप्ताह का आश्वासन दिया गया था। जिसमें प्रमुख मांग प्रयागराज जिला को सूखाग्रस्त घोषित अघोषित विद्युत कटौती तथा पुराने जर्जर तारों को बदल,ने टंडन वन की पैमाइस, गंगा में अवैध कब्जा, भूमिहीन मजदूरों को आवासीय पट्टा तथा कोरांव तहसील में गेहूं फसल आगजनी का मुआवजा को लेकर बात हुई थी। लेकिन प्रसासन के वादा खिलाफी को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु 26 अगस्त को जिला प्रयागराज का घेराव करने की तैयारी में गांव गांव जाकर किसानों के बीच बैठक कर आन्दोलन को सफल बनाने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में  आज भगेशर गांव के किसानों के बीच पहुंच कर बैठक की उपस्थित किसान नेता मंडल महासचिव केके मिश्रा ने कहा कि अधिकारियों द्वारा लगातार किसानों के साथ वादाखिलाफी की जा रही है लेकिन हम पीछे हटने वालों में से नहीं है। हम लोगों को एकजुट होकर वादाखिलाफी करने वाले शासन प्रशासन को घेरने की जरूरत है। जिसको सफल करने के लिए किसानों के बीच में जाकर एकजुट करने की जरूरत है। जिला अध्यक्ष राजू चौबे ने कहा कि आज बारिश न होने के कारण तथा नहरों का पानी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है जिसके कारण अधिकतर किसानों की रोपाई नहीं हो पा रही है तथा जिनकी रोपाई हो गई है उनकी फसल पूर्ण तरह से सूख गई है। इस लिए सासन को जिला प्रयागराज को सूखाग्रस्त घोषित कर देना चाहिए। मंडल उपाध्यक्ष राजेश पांडेय ने कहा कि गरीब मजदूरों के पास कोई भूमि नहीं है। आवास बनाने के लिए तत्काल आवासीय पट्टा करने की जरूरत है तथा पुराने विद्युत के जर्जर तारों से हो रही बड़ी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल तारों का बदलना जरूरी हो गया है। शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए 26 अगस्त को जिला अधिकारी को घेरो धरना को सफल करने के लिए एक जूट होना जरूरी है। युवा जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार चतुर्वेदी, जय सिंह पटेल, नीरज सिंह, मंगला कोल आदि लोगों ने किसानों से 26 अगस्त को होने वाले आंदोलन को सफल करने की अपील की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पराज शुक्ला, हरि द्विवेदी, कामता यादव, शंभूनाथ शुक्ला, वेद प्रकाश पटेल, लालमणि कुशवाहा, इदबहादुर सिंह पटेल, गंगोत्री मिश्र, आशीष पांडे, रामजनम मौर्य, कमलेश मिश्रा के साथ सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Leave a Comment