बीडीओ और सचिव ने किया भ्रमण
लोकमित्र ब्यूरो
कोराव(प्रयागराज)। ग्राम पंचायत अलहवा कोराव में ग्राम प्रधान अल्हवा शहनादे ने डेढ़ किलोमीटर लगभग लंबी सड़क और चौड़ी बाइस फिट ऊंची एक मीटर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया, मौके पर दर्जनों मनरेगा श्रमिक और संभ्रांत लोग शिलान्यास के समय मौजूद रहे। ग्राम प्रधान अहद अहमद सिद्दीकी उर्फ शहजादे ने पेट्रोल पंप के पीछे से मगर्धा नदी तक लंबाई एक हजार इक्कीस मीटर और वहां से बैकुंठ धाम होते हुए स्वीकृत चेक डैम तक लंबाई छा सो मीटर चौड़ाई पंद्रह फिट निर्माण कार्य का फावड़ा चला कर शुभारंभ किया। जिसमे पूर्व शिक्षक मुन्नीलाल सिंह पटेल, अवध नारायण सिंह पटेल, शिवाकांत सिंह, पंचबहादुर सिंह, राम बहादुर कोल मास्टर सहित कई लोग उपस्थित रहे। प्रधान ने इस मौके पर कहा कि ग्राम्य विकास जनसहयोग पर निर्भर है। उन्होंने कहा ग्राम सभा में जितनी भी चकरोड,रास्ते हैं,सभी पर निर्माण कार्य खाली कराकर कराऊंगा। प्रधान ने कहा सर्व प्रथम इस सत्र में एक किलो मीटर फिर छ सो मीटर तथा बंधा का निर्माण कार्य शुरू हो रहा है। जिससे श्रमिकों को रोजगार मुहैया हो सके। इस मौके पर अरविंद कुमार ग्राम पंचायत अधिकारी ने भी हिस्सा लिया और गांवों का भ्रमण कर शोंचालय,पीएम आवास आदि का जायजा लिया। साथ ही पंचायत सहायक अखिलेश सिंह पटेल,रोजगार सेवक सूर्य दिन सिंह पटेल को सुझाव दिए। विकास कार्यों आदि का खंड विकास अधिकारी कोराव मुकेश कुमार ने निरीक्षण किया और अधिनस्थों को दिशा निर्देश दिए।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































