V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सरोज विद्याशंकर कालेज में वीर शहीदों को किया गया नमन

लोकमित्र ब्यूरो 
झूंसी ( प्रयागराज)। आजादी के अमृत महोत्सव के आनंद में सरोज विद्या शंकर इंटर कॉलेज का पूरा प्रांगण आनंदमय हो उठा। देश के शहीदों की याद में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जहां धूम मची रही वही राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज और मातृ भूमि को प्रणाम के साथ वीर शहीदों को माल्यार्पण कर उपस्थित लोगों ने नमन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में वर्तिका यादव, प्रिया मिश्रा, शुभम मिश्रा, अर्चना भारतिया, आस्था मिश्रा, वैष्णवी त्रिपाठी, आयुषी पांडेय ने संयुक्त रूप से गणेश वंदना -एकदंत वक्रतुंडाय का गान कर जहां माहौल को भक्तिभाव से ओतप्रोत किया वही प्रिया सिंह व दिव्यानी द्विवेदी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना तेरी वीणा की बन जाऊं तार गान पर उपस्थित लोग तालिया बजाने को मजबूर हो गये। कोमल साहू, पायल सिंह व राधा सरोज ने ओ रे शुभ दिन आयो रे स्वागतगीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। कोमल साहू ,पायल सिंह ,राधा सरोज, सामूहिक नृत्य-जागा हिंदुस्तान, हम होंगे कामयाब ,सत्यम शिवम सुंदरम, जब जीरो दिया मेरे भारत ने, ए मेरे वतन के लोगों, तलवारों पे सर वार दिया, हर तरफ हर जगह, मेरा रंग दे बसंती चोला, देश रंगीला रंगीला, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, चक दे इंडिया, वंदे मातरम, देशभक्ति गीतो और सामुहिक नृत्य की सफल प्रस्तुति कर कार्यक्रम में चार चॉद लगा दिया। सक्षम दुबे, साक्षी गुप्ता, माहीं सिंह और दिव्यांशी विश्वकर्मा के भाषण ने लोगों का ध्यान आकृष्ट किया। एकल गीत में श्वेता पटेल,  प्रियांशी तिवारी, शौर्य विश्वकर्मा, अंशिका द्विवेदी अव्वल रही। कक्षा आठ के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया एकांकी जलियांवाला बाग हत्याकांड और रानी लक्ष्मीबाई में माटी के सपूतों में देश प्रेम की झलक दिखी। शिक्षक अरविंद त्रिपाठी अंग्रेजों के गुलामी के कारनामें की दास्तां सुनाई तो  शिक्षक जयद्रथ श्रीमुख आजादी के अमृत महोत्सव पर गीत गाकर जश्न मनाया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ0 दुर्गा प्रसाद मणि त्रिपाठी ने अपने सम्बोंधन में कहा कि देश के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान के कारण हमें आजादी मिली है, अब यह हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम फिर से गुलाम ना हो और अपने देश को गुलामी की मानसिकता से बाहर निकाले। अंत में प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं और आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि देश के आजादी का अमृत महोत्सव बहुत ही हर्षित और गर्वित करने वाला है। साथी ही साथ लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री के द्वारा दिलाए गए 5 प्राण संकल्प याद दिलाते हुए कहा कि जब पूरे भारतवासी विकसित भारत और संगठित भारत के मंत्र को साकार करके एक दिशा में एकता के साथ बढ़ेंगे तो एक दिन जिस अखंड भारत का सपना पूरा देश देख रहा है वह अवश्य साकार होगा। इस अवसर पर मृत्युंजय शुक्ला, जगदंबा त्रिपाठी, मुकेश चौधरी, अंकित, कमलेश यादव, प्रभाकर द्विवेदी, प्रभा कांत दुबे, अनिल यादव, कमलेश प्रसाद यादव, ममता मिश्रा, अनामिका तिवारी, मीना धुरिया, मधुल दत्त, प्रवीण कुमार मिश्र, विजय बहादुर विश्वकर्मा, अमित कुमार जैन, जयद्रथ, शशांक त्रिपाठी, पूजा शर्मा, अरविद त्रिपाठी, डॉ0 अविनाश, ममता, प्रतिभा, आयुषी, सूरज, दिव्या, स्नेहलता, प्रिया, नीतू, जागृति, श्वेता, नीलम, प्रिया , प्रिया, अजय, बृजभूषण, रत्नेश यादव सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय संभ्रात लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment