V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

देश के नवनिर्माण में योगदान करे समाज -राम आसरे

लोकमित्र ब्यूरो 
प्रयागराज। नगर क्षेत्र के चकनिरातुल स्थित प्रजापति बिरादरी सभा के भवन में आजादी के अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष राम आसरे प्रजापति ने कहा कि देश के नव निर्माण में समाज के लोगों को एकजुट होकर आगे आना होगा तभी हम आजाद भारत का सपना साकार कर सकेंगे। चकिया मोहल्ले में प्रभात फेरी के साथ शुरू हुए कार्यक्रम के पश्चात कार्यक्रम स्थल पर जुटे लोगों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के साथ समाज के मेधावी बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसे देखकर उपस्थित लोग मुक्तकंठ से प्रशंसा की। इस मौके पर प्रजापति बिरादरी के प्रमुख वक्ताओं ने आजादी के दिलाने वाले उन अमर शहीदों को नमन करते हुए अपनी प्रेरणा दायक ओजमयी भाषण से संगठित समाज के दिल जीत लिया। इस मौके पर प्रजापति बिरादरी सभा के संरक्षक मसुरिया दीन प्रजापति, मंत्री ओमप्रकाश प्रजापति, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार प्रजापति, सम्प्रेक्षक शिवकुमार प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, प्रकाश प्रजापति, भारत प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति, राजेश्वर प्रजापति, अरूण कुमार प्रजापति, जवाहर लाल प्रजापति, रामकिशुन प्रजापति, राजेश प्रजापति, मुन्ना प्रजापति, नेवाज प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति, जोगिन्दर, मिथिलेश, वेदप्रकाश, कृपानाथ, राजीव आदि मौजूद रहे। संगठन के मीडिया प्रभारी महेन्द्र कुमार प्रजापति ने कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों को धन्यवाद देते हुए आभार जताया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लोकमित्र ब्यूरो 
प्रयागराज। नगर क्षेत्र के चकनिरातुल स्थित प्रजापति बिरादरी सभा के भवन में आजादी के अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष राम आसरे प्रजापति ने कहा कि देश के नव निर्माण में समाज के लोगों को एकजुट होकर आगे आना होगा तभी हम आजाद भारत का सपना साकार कर सकेंगे। चकिया मोहल्ले में प्रभात फेरी के साथ शुरू हुए कार्यक्रम के पश्चात कार्यक्रम स्थल पर जुटे लोगों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के साथ समाज के मेधावी बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसे देखकर उपस्थित लोग मुक्तकंठ से प्रशंसा की। इस मौके पर प्रजापति बिरादरी के प्रमुख वक्ताओं ने आजादी के दिलाने वाले उन अमर शहीदों को नमन करते हुए अपनी प्रेरणा दायक ओजमयी भाषण से संगठित समाज के दिल जीत लिया। इस मौके पर प्रजापति बिरादरी सभा के संरक्षक मसुरिया दीन प्रजापति, मंत्री ओमप्रकाश प्रजापति, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार प्रजापति, सम्प्रेक्षक शिवकुमार प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, प्रकाश प्रजापति, भारत प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति, राजेश्वर प्रजापति, अरूण कुमार प्रजापति, जवाहर लाल प्रजापति, रामकिशुन प्रजापति, राजेश प्रजापति, मुन्ना प्रजापति, नेवाज प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति, जोगिन्दर, मिथिलेश, वेदप्रकाश, कृपानाथ, राजीव आदि मौजूद रहे। संगठन के मीडिया प्रभारी महेन्द्र कुमार प्रजापति ने कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों को धन्यवाद देते हुए आभार जताया।

Leave a Comment