V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

खिलाड़ियों को दी गई स्पोर्ट किट

लोकमित्र ब्यूरो 
झूंसी ( प्रयागराज)। कृष्णजन्माष्टमी के अवसर पर प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम ग्राउंड झूँसी में वर्षों से स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों को तराश रहें क्रिकेट कोच राकेश यादव की मेहनत को धार देने के लिए अमेरिकी बेस्ड आईटी कम्पनी क्लेसॉनटेक ने हाथ बढ़ाया हैं। कम्पनी के ग्लोबल हेड सर्वेश कुमार ने त्रिवेणी स्पोर्ट क्लब को कम्प्लीट क्रिकेट किट प्रदान करते हुए बताया कि हमारी कंपनी के प्रेसिडेंट सुश्री ऊर्जा पटेल एंव प्रबन्ध निदेशक श्री विपुल शाह भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करतें रहतें हैं। उन्होंने इस एकेडमी को भी समय समय पर आर्थिक मदद देकर प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचाईयों तक पहुचाँनें का निर्णय लिया हैं। क्रिकेट प्रेमी व सोशल एक्टिविस्ट डॉ. अजय प्रकाश सरोज नें कम्पनी के इस निर्णय का स्वागत किया और क्रिकेट कोच राकेश यादव की मेहनत की सराहना करते हुए बताया कि यहाँ पर लगभग 15 वर्षों से अभावग्रस्त ग्रामीण बच्चों को क्रिकेट सिखाया जा रहा हैं । अब तक कई बच्चे विभिन्न राज्यों की क्रिकेट अकादमियों में अपनी बेहतरीन सेवाएं दे रहे हैं। इस क्षेत्र में त्रिवेणी क्रिकेट एकेडमी बेहतरीन विकल्प हैं। शुक्रवार को विराट स्पोर्ट क्लब और त्रिवेणी क्रिकेट एकेडमी के बीच फ्रेंडली मैच का आयोजन किया गया। विराट स्पोर्ट क्लब के कोच विवेक  बाजपेयी ने कम्पनी द्वारा क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभाकर भारती, सुनील कुमार, शुभम कुमार सहित स्थानीय क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लोकमित्र ब्यूरो 
झूंसी ( प्रयागराज)। कृष्णजन्माष्टमी के अवसर पर प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम ग्राउंड झूँसी में वर्षों से स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों को तराश रहें क्रिकेट कोच राकेश यादव की मेहनत को धार देने के लिए अमेरिकी बेस्ड आईटी कम्पनी क्लेसॉनटेक ने हाथ बढ़ाया हैं। कम्पनी के ग्लोबल हेड सर्वेश कुमार ने त्रिवेणी स्पोर्ट क्लब को कम्प्लीट क्रिकेट किट प्रदान करते हुए बताया कि हमारी कंपनी के प्रेसिडेंट सुश्री ऊर्जा पटेल एंव प्रबन्ध निदेशक श्री विपुल शाह भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करतें रहतें हैं। उन्होंने इस एकेडमी को भी समय समय पर आर्थिक मदद देकर प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचाईयों तक पहुचाँनें का निर्णय लिया हैं। क्रिकेट प्रेमी व सोशल एक्टिविस्ट डॉ. अजय प्रकाश सरोज नें कम्पनी के इस निर्णय का स्वागत किया और क्रिकेट कोच राकेश यादव की मेहनत की सराहना करते हुए बताया कि यहाँ पर लगभग 15 वर्षों से अभावग्रस्त ग्रामीण बच्चों को क्रिकेट सिखाया जा रहा हैं । अब तक कई बच्चे विभिन्न राज्यों की क्रिकेट अकादमियों में अपनी बेहतरीन सेवाएं दे रहे हैं। इस क्षेत्र में त्रिवेणी क्रिकेट एकेडमी बेहतरीन विकल्प हैं। शुक्रवार को विराट स्पोर्ट क्लब और त्रिवेणी क्रिकेट एकेडमी के बीच फ्रेंडली मैच का आयोजन किया गया। विराट स्पोर्ट क्लब के कोच विवेक  बाजपेयी ने कम्पनी द्वारा क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभाकर भारती, सुनील कुमार, शुभम कुमार सहित स्थानीय क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Comment