लालगोपालगंज (प्रयागराज) । मंगलवार को स्थानीय कस्बे में व आसपास मोहर्रम पूरे अक़ीदत से मनाया गया। लोगों ने जुलूस के साथ मातम मर्शिया नौहाख्वानी कर इमाम हुसैन को खिराज ए अकीदत पेश किया। शाम को कर्बला में दर्जनों ताजिए दफन किए गए। कर्बला में लगे मेले का बच्चों ने जमकर लुफ्त उठाया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने भारी फोर्स की तैनाती कर रखी थी। क्षेत्र के दनियालपुर, खनजहानपुर, रावा, आधारगंज, उमरावगंज, इमामगंज, चकरावा, निंदूरा, लाल बाबा का पूरा, अंधियारी, श्रृगवेपुरधाम, भगवतीपुर, मंसूराबाद, बरईपुर, रामनगर, खंदौरली आदि गांवो में अक़ीदत मंद जुलूस के साथ मातम मर्सिया ख्वानी करते हुए ताजिया लेकर कर्बला पहुंचे या अली या हुसैन की सदाओ से फिजा गमगीन हो रही थी। शाम को दर्जनो ताजिया कर्बला मैदान मे दफन किए गये। इस मौके पर चेयरमैन मुख्तार अहमद के साथ एडीएम एफआर जगदम्बा सिंह, एसडीएम सोरांव डॉक्टर कंचन सिंह, सीओ सोरांव सुधीर कुमार, ईओ संतोष कुमार वर्मा, एलआईयू के जवान सादे ड्रेस में थानाध्यक्ष राकेश राय सहित ननके मोदनवाल, चौकी प्रभारी हर्षवीर सिंह सहित कई थानों की पुलिस व पीएसी के जवान सुरक्षा के मद्देनजर मुस्तैद रहे ।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें