V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

राजा उदय प्रताप का धरना जारी ,

प्रतापगढ़ । भदरी नरेश राजा उदय प्रताप सिंह आज दूसरे दिन भी समर्थकों के साथ धरने पर बैठे रहे ।ज्ञात  हो कि मोहर्रम का मस्जिद नुमागेट हटाए जाने को लेकर दूसरे दिन भी उनका धरना जारी, देर रात तक उच्च प्रशासनिक अधिकारी  राजा को मनाने में जुटे रहे ।उल्लेखनीय है कि कुंडा के शेखपुर आशिक में मोहर्रम में लगे मस्जिद नुमा गेट को हटाने की मांग को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप बुधवार की सुबह 10:00 बजे कुंडा तहसील परिसर में समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। सुबह से उन्हें धरने से उठाने के लिए कई राउंड में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा ,एसडीएम कुंडा सतीश चंद्र त्रिपाठी,सीओ अजीत सिंह से वार्ता की गयी, लेकिन अधिकारी उन्हें धरने से उठा नहीं सके। देर रात डीएम नितिन बंसल, एसपी सतपाल अंतिल समेत आलाधिकारी धरना स्थल पर पहुंच गए और उन्हें समझाने बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन राजा उदय प्रताप अपनी मांग पर अड़े रहे। रात में डीएम एसपी ने उनके साथ धरना स्थल पर भोजन किया। इस दौरान धरने पर बैठे राजा उदय प्रताप का ब्लड प्रेशर डाउन होने की सूचना पर सीएचसी प्रभारी डॉ राजीव त्रिपाठी, डॉक्टर अखिलेश उपाध्याय समेत चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची। जहां पर स्वास्थ विभाग की टीम ने जांच करने के बाद उनका उपचार किया । एसडीएम कुंडा सतीश चंद्र त्रिपाठी का कहना है कि बातचीत चल रही है जल्द ही कोई निष्कर्ष निकलेगा। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के मोहन जी, जगुनू विश्वकर्मा, नीरज सिंह, अजय मिश्रा,विनय ओझा समेत दर्जनों लोग शामिल थे ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़ । भदरी नरेश राजा उदय प्रताप सिंह आज दूसरे दिन भी समर्थकों के साथ धरने पर बैठे रहे ।ज्ञात  हो कि मोहर्रम का मस्जिद नुमागेट हटाए जाने को लेकर दूसरे दिन भी उनका धरना जारी, देर रात तक उच्च प्रशासनिक अधिकारी  राजा को मनाने में जुटे रहे ।उल्लेखनीय है कि कुंडा के शेखपुर आशिक में मोहर्रम में लगे मस्जिद नुमा गेट को हटाने की मांग को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप बुधवार की सुबह 10:00 बजे कुंडा तहसील परिसर में समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। सुबह से उन्हें धरने से उठाने के लिए कई राउंड में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा ,एसडीएम कुंडा सतीश चंद्र त्रिपाठी,सीओ अजीत सिंह से वार्ता की गयी, लेकिन अधिकारी उन्हें धरने से उठा नहीं सके। देर रात डीएम नितिन बंसल, एसपी सतपाल अंतिल समेत आलाधिकारी धरना स्थल पर पहुंच गए और उन्हें समझाने बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन राजा उदय प्रताप अपनी मांग पर अड़े रहे। रात में डीएम एसपी ने उनके साथ धरना स्थल पर भोजन किया। इस दौरान धरने पर बैठे राजा उदय प्रताप का ब्लड प्रेशर डाउन होने की सूचना पर सीएचसी प्रभारी डॉ राजीव त्रिपाठी, डॉक्टर अखिलेश उपाध्याय समेत चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची। जहां पर स्वास्थ विभाग की टीम ने जांच करने के बाद उनका उपचार किया । एसडीएम कुंडा सतीश चंद्र त्रिपाठी का कहना है कि बातचीत चल रही है जल्द ही कोई निष्कर्ष निकलेगा। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के मोहन जी, जगुनू विश्वकर्मा, नीरज सिंह, अजय मिश्रा,विनय ओझा समेत दर्जनों लोग शामिल थे ।

Leave a Comment