अयोध्या । मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा ने अगामी 15 अगस्त को भारतीय स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण हो अवसर पर शासन के निर्देशों पर मण्डल के समस्त जिलाधिकारियों से कहा कि 11 अगस्त से 17 अगस्त तक ‘स्वतन्त्रता सप्ताह‘ एवं 13 से 15 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। ‘स्वतन्त्रता सप्ताह‘ के दौरान हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम तैयार किए जाएं। पहले दिन स्कूलों में झण्डा गीतों का गायन हो। तिरंगा के सफर पर आधारित प्रदर्शनियों, पेन्टिंग व निबन्ध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित हों। दूसरे दिन हर गांव में पौधारोपण व नुक्कड़ नाटक कराए जाएं। एक दिन परिषदीय विद्यालयों में नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रभात फेरियां आयोजित हों तथा राष्ट्रभक्ति के गीत, कविताओं की प्रतियोगिताएं कराई जाएं। उनके बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम हो, स्वतन्त्रता दिवस के दिन हर बच्चे के हाथ में राष्ट्रध्वज अवश्य हो। स्वतन्त्रता सप्ताह की अवधि में हर सरकारी कार्यालय और शहीद स्मारक पर तिरंगे की आकर्षक लाइटिंग हों। इसी प्रकार प्रत्येक दिन के कार्यक्रम निर्धारित किए जाएं। ग्राम सचिवालयों का शहीदों व स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर नामकरण किया जाए। स्वतन्त्रता सप्ताह की अवधि में हर शहीद स्मारक पर प्रत्येक दिन कम से कम आधा घण्टा पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रभक्ति गीतों का वादन हो। स्वतन्त्रता दिवस के दिन शहीदों स्वतन्त्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया जाए। इसी क्रम में जिलाधिकारी नितीश कुमार ने 13 से 15 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के आयोजन हेतु बताया कि हर घर तिरंगा राष्ट्रीय गौरव का आयोजन है, इसमें सभी नागरिक इससे जुड़कर अपने फहराए तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करें। ‘हर घर तिरंगा‘ महायोजन से आमजन को जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। युवक मंगल दलों सहित स्वयंसेवा समूहों के माध्यम से तिरंगा स्वयंसेवक बनाए जाएंरू प्रत्येक तिरंगा स्वयंसेवक कम से कम 05 घरों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें। इस आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए एनसीसी व एनएसएस तथा अन्य स्वयंसेवी संगठनों द्वारा तिरंगा यात्राएं निकाली जाएं। प्रत्येक विकास खण्ड में 75-75 पीआरडी जवान अपने गणवेश में तिरंगा लिए साइकिल रैली निकाले। स्वतन्त्रता दिवस से एक दिन पूर्व युवक मंगल दलों द्वारा मैराथन का आयोजन हो। लोगों को झण्डे आसानी से उपलब्ध कराने के लिए राशन की दुकानों, ग्राम पंचायत भवनों, जनसेवा केंद्रों, तहसील, ब्लॉक मुख्यालयों, प्राथमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों और पेट्रोल पम्प, एलपीजी सैन्टरों, जिलों के विकास भवन, नगर निगम, नगर पालिका, अर्बन लोकल बॉडी, इडा. विकास प्राधिकरण, सिविल डिफेन्स, रेजिडेन्ट वेलफेयर सोसाइटी, निगम पार्षद, बीट कॉन्स्टेबल, शिक्षामित्र के माध्यम से भी घरों में झण्डा का वितरण कराया जाए। जागरुकता प्रसार के लिए परिवहन विभाग द्वारा प्रत्येक बस स्टैण्ड पर झण्डा फहराने की उद्घोषणा की जाए। प्रिन्ट, इलैक्ट्रॉनिक व सोशल मीडियो आदि के माध्यम से लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दी जाए यह सुनिश्चित किया जाए कि राष्ट्रध्वज संशोधित झण्डा संहिता 2021 के अनुसार ही तैयार हों। सरकारी कार्यालयों पर यथासंभव खादी निर्मित राष्ट्रध्वज ही फहराए जाने चाहिए।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

हर घर तिरंगा‘ महायोजन से आमजन को जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए:मण्डलायुक्त
अयोध्या । मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा ने अगामी 15 अगस्त को भारतीय स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण हो अवसर पर शासन के निर्देशों पर मण्डल के समस्त जिलाधिकारियों से कहा कि 11 अगस्त से 17 अगस्त तक ‘स्वतन्त्रता सप्ताह‘ एवं 13 से 15 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। ‘स्वतन्त्रता सप्ताह‘ के दौरान हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम तैयार किए जाएं। पहले दिन स्कूलों में झण्डा गीतों का गायन हो। तिरंगा के सफर पर आधारित प्रदर्शनियों, पेन्टिंग व निबन्ध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित हों। दूसरे दिन हर गांव में पौधारोपण व नुक्कड़ नाटक कराए जाएं। एक दिन परिषदीय विद्यालयों में नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रभात फेरियां आयोजित हों तथा राष्ट्रभक्ति के गीत, कविताओं की प्रतियोगिताएं कराई जाएं। उनके बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम हो, स्वतन्त्रता दिवस के दिन हर बच्चे के हाथ में राष्ट्रध्वज अवश्य हो। स्वतन्त्रता सप्ताह की अवधि में हर सरकारी कार्यालय और शहीद स्मारक पर तिरंगे की आकर्षक लाइटिंग हों। इसी प्रकार प्रत्येक दिन के कार्यक्रम निर्धारित किए जाएं। ग्राम सचिवालयों का शहीदों व स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर नामकरण किया जाए। स्वतन्त्रता सप्ताह की अवधि में हर शहीद स्मारक पर प्रत्येक दिन कम से कम आधा घण्टा पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रभक्ति गीतों का वादन हो। स्वतन्त्रता दिवस के दिन शहीदों स्वतन्त्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया जाए। इसी क्रम में जिलाधिकारी नितीश कुमार ने 13 से 15 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के आयोजन हेतु बताया कि हर घर तिरंगा राष्ट्रीय गौरव का आयोजन है, इसमें सभी नागरिक इससे जुड़कर अपने फहराए तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करें। ‘हर घर तिरंगा‘ महायोजन से आमजन को जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। युवक मंगल दलों सहित स्वयंसेवा समूहों के माध्यम से तिरंगा स्वयंसेवक बनाए जाएंरू प्रत्येक तिरंगा स्वयंसेवक कम से कम 05 घरों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें। इस आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए एनसीसी व एनएसएस तथा अन्य स्वयंसेवी संगठनों द्वारा तिरंगा यात्राएं निकाली जाएं। प्रत्येक विकास खण्ड में 75-75 पीआरडी जवान अपने गणवेश में तिरंगा लिए साइकिल रैली निकाले। स्वतन्त्रता दिवस से एक दिन पूर्व युवक मंगल दलों द्वारा मैराथन का आयोजन हो। लोगों को झण्डे आसानी से उपलब्ध कराने के लिए राशन की दुकानों, ग्राम पंचायत भवनों, जनसेवा केंद्रों, तहसील, ब्लॉक मुख्यालयों, प्राथमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों और पेट्रोल पम्प, एलपीजी सैन्टरों, जिलों के विकास भवन, नगर निगम, नगर पालिका, अर्बन लोकल बॉडी, इडा. विकास प्राधिकरण, सिविल डिफेन्स, रेजिडेन्ट वेलफेयर सोसाइटी, निगम पार्षद, बीट कॉन्स्टेबल, शिक्षामित्र के माध्यम से भी घरों में झण्डा का वितरण कराया जाए। जागरुकता प्रसार के लिए परिवहन विभाग द्वारा प्रत्येक बस स्टैण्ड पर झण्डा फहराने की उद्घोषणा की जाए। प्रिन्ट, इलैक्ट्रॉनिक व सोशल मीडियो आदि के माध्यम से लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दी जाए यह सुनिश्चित किया जाए कि राष्ट्रध्वज संशोधित झण्डा संहिता 2021 के अनुसार ही तैयार हों। सरकारी कार्यालयों पर यथासंभव खादी निर्मित राष्ट्रध्वज ही फहराए जाने चाहिए।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें